12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें VIDEO – हनीट्रैप की आरोपी को ज्यूस पिलाकर दिया जा रहा वीआइपी ट्रीटमेंट, पुलिस ने नहीं दिया जवाब

हनीट्रैप: गीताभवन पर कैमरे में हुए कैद, अफसरों ने साधी चुप्पी, मोनिका ने उगले कई राज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 26 Sep 2019, 11:59 AM IST

देखें  VIDEO - हनीट्रैप की मुख्य आरोपी को ज्यूस पिलाकर दिया जा रहा वीआइपी ट्रीटमेंट, पुलिस ने नहीं दिया जवाब

देखें VIDEO - हनीट्रैप की मुख्य आरोपी को ज्यूस पिलाकर दिया जा रहा वीआइपी ट्रीटमेंट, पुलिस ने नहीं दिया जवाब

इंदौर. हनी ट्रैप मामले में रिमांड पर चल रही मुख्य आरोपी आरती दयाल को पुलिस द्वारा वीआइपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। तीन दिन में तीन बार उसे तबीयत खराब होने पर एमवाय अस्पताल लाया गया है। बुधवार दोपहर आरती की तबीयत खराब हो गई और उसे पुलिस वाहन से एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

MUST READ : HONEYTRAP : आरती ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हरभजन को पकड़ो, हमें क्यों पकड़ रहे हो...देखे वीडियो

उपचार के बाद थाने लौटते समय पुलिस ने उसे वीआइपी ट्रीटमेंट दिया। जिस गाड़ी से उसे लाया गया, वह गीता भवन मंदिर के पास एक ज्यूस सेंटर पर रुक गई। गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरती के लिए ज्यूस ऑर्डर कर दिया। आरती को वीआइपी ट्रीटमेंट देने के मुद्दे पर पुलिस का कोई भी अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

थाने से निकले और कुछ दूर जाकर वैन गायब!

मानव तस्करी के केस की जांच के लिए टीआइ चौरसिया ने महिला पुलिसकर्मी को आरोपी मोनिका को लेने भेजा। टीम को होटल इन्फिनिटी की तरफ बढऩे के निर्देश मिले, लेकिन टीआइ ने रूट बदल दिया। रसोमा चौराहा से कार यू टर्न हो गई और सी 21 मॉल के बगल से टीम अज्ञात स्थान पर निकल गई। मोनिका को लेकर पुलिस टीम के पहुंचने की सूचना होटल इन्फिनिटी और होटल श्री को दी गई, लेकिन पलासिया पुलिस दोनों होटल में नहीं पहुंची। सूत्रों की माने तो पुलिस टीम आरोपी मोनिका को लेकर भोपाल निकली है। पता चला है, भोपाल मंत्रालय के 3-4 अफसरों से उनकी नजदीकियां थीं। कई बार वे युवतियों के घर आते और काम कराने में मदद करते थे।

MUST READ : VIDEO : हनीट्रैप - हाईप्रोफाइल केस की जांच शुरू : इंदौर पहुंचे एसआईटी प्रमुख, बो...

निगमायुक्त बोले नगर निगम नहीं करेगा जांच

नगर निगम के निलंबित अधीक्षण यंत्री हरभजनसिंह को लेकर नगर निगम के अफसरों का रवैया बदल गया है। आठ दिन के विदेश दौरे से बुधवार को लौटे निगमायुक्त आशीष सिंह ने साफ कहा कि हरभजनसिंह को निलंबित किया जा चुका है, अब निगम कोई और कार्रवाई नहीं करेगा।सिंह ने कहा, नगर निगम में 18 हजार कर्मचारी काम करते हैं, एक इंजीनियर के कृत्य से इसकी छवि पर कोई असर नहीं पड़ता है।

MUST READ : VIDEO : हनीट्रैप पर ताई बोली - राजनीति में होना चाहिए शुचिता, कड़ी कार्रवाई करें पुलिस

हरभजन के आचरण को महापौर मालिनी गौड़ सहित नगर निगम के सत्ताधारी और विपक्ष के पार्षदों ने गलत बताते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी। सिंह को निलंबित करते हुए जलूद अटैच कर दिया।