30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा नया सिस्टम, पिछली बार इसने मचाई थी तबाही, तेज बारिश शुरू

- पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी 24 से 48 घंटे में यह सक्रिय हो जाएगा - 28 जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट - दोपहर करीब 3 बजे से इंदौर में बारिश का दौर शुरू हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 13 Aug 2019, 6:19 PM IST

indore

VIDEO : बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा नया सिस्टम, पिछली बार इसने मचाई थी तबाही, तेज बारिश शुरू

इंदौर. बंगाल की खाड़ी तरफ से नया सिस्टम तैयार हो रहा है और धीरे-धीरे पश्चिमी मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। पूर्वी मध्यप्रदेश में तो आज ही रेड अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी 24 से 48 घंटे में यह सक्रिय हो जाएगा।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे से इंदौर में बारिश का दौर शुरू हुआ। धीरे-धीरे झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के बाद सडक़ों पर पानी भर गया। कुछ दिनों से हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। पिछली दफा ऐसा ही सिस्टम सक्रिय हुआ था, जिसने प्रदेश में तबाही मचा दी थी। कई शहरों में बाढ़ की स्थिति बनी और आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। अब ऐसा ही सिस्टम फिर से उठा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से को कवर कर लिया है और माना जा रहा है कि कल तक पश्चिमी हिस्सा भी इसकी गिरफ्त में होगा। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्यप्रदेश के लिए आज तो पश्चिमी मध्यप्रदेश के लिए कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

28 जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 28 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सागर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, दतिया, गुना, अशोक नगर, श्योपुरकलां, मुरैना, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, बालाघाट, खंडवा, हरदा, होशंगाबाद, देवास, सीहोर, विदिशा व रायसेन शामिल हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के कारण नदी-नालों में उफान है। सरदार सरोवर बांध और यशवंत सागर डेम के भी गेट खोले जा चुके हैं। भारी बारिश के कारण प्रदेश में 35 से ज्यादा लोग जान भी गंवा चुके हैं।