25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में तगड़ा ‘पश्चिमी विक्षोभ’ बिगाड़ेगा मौसम, चपेट में आएंगे 19 जिले

MP Weather Forecast: 9 मार्च को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे 19 जिलों में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना भी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 6 Mar 2025, 11:30 AM IST

Western disturbance

Western disturbance

MP Weather Forecast: एमपी में मौसम ने करवट लेना शुरु कर दिया है। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से ठंडी हवा प्रदेश सहित इंदौर में भी पहुंच रही है। इसके कारण गर्मी के मौसम वाले मार्च के शुरुआती सप्ताह में दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार रात से ठिठुरन बढ़ी, जो अगले दिन भी जारी रही। बुधवार को दिन का तापमान 28.4 व रात का 13.2 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले 30.5 व 16.8 डिग्री था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.1 व रात के तापमान में 3.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान ने बताया, 2 मार्च को हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से ठंडी हवा पहुंच रही है। अगले 24 घंटे तक तापमान में कमी की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 9 मार्च को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे 19 जिलों में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना भी है।

ये भी पढ़ें: 12th में अगर कम हैं नंबर तो नही मिलेगी बड़ी कंपनियों में नौकरी! देखें रिपोर्ट

पिछले साल मार्च में 9 डिग्री तक पहुंचा था रात का पारा

न्यूनतम तापमान मार्च 2024 में 9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो 10 वर्ष का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इसके पहले 2021, 22 व 23 में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक दर्ज हुआ था। हालांकि इस साल मार्च में ऐसे बनना फिलहाल संभव नहीं है।

15 किमी की रफ्तार से चली उत्तर-पूर्वी हवा

मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक उत्तर-उत्तर-पूर्वी हवा 2 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रतार से चली। दोपहर बाद हवा की दिशा बदली और रतार भी तेज हुई। 13 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रतार से दक्षिण- दक्षिण पश्चिमी हवा चली। इससे सर्दी का अहसास हुआ।