31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 अंक वाले अपने पास रखें पीला फूल, तरक्की की बनेंगी संभावनाएं

अंकगणित की रहस्यमयी दुनिया कई अबूझे सवालों का जवाब चुटकियों में देती है। आपके भविष्य़ से जुड़े हर सवालों का जवाब देखिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Narendra Hazare

•

Updated: 12 Jan 2017, 7:41 AM IST

rashifal

rashifal


इंदौर। अंक गणित के जरिए आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं को समझ सकते हैं। जान सकते हैं भविष्य के गर्भ में आखिर क्या छुपा है। हम आपको बताने जा रहे हैं आज के लिए आपके अंक आपको किस तरह का इशारा दे रहे हैं।

जन्म : 01, 10, 19, 28
प्रतिदिन मिलने वालों को भावुकता में आकर वस्तु का आदान-प्रदान तकलीफ दे सकता है। किसी लाभकारी योजना में अनुभवी व्यक्तिका साथ निश्चिंतता को बढ़ाएगा।
अनुकूलता के लिए- थोड़ी सी पीली सरसों मंदिर में चढ़ाएं।

जन्म : 2, 11, 20, 29
मन के गतिशील होने के कारण दैनिक पूजन कर्म को करने में कठिनाई का अनुभव होगा। उच्च शिक्षा में युवाओं को थोड़ी सी मेहनत के अच्छे परिणाम कम समय में प्राप्त होंगे।
अनुकूलता के लिए- तिल का सेवन कर घर से निकलें।


Numerology

जन्म : 3, 12, 21, 30
आपकी धर्म के प्रति रुचि व छवि के चलते किसी बड़े आयोजन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंताएं पूरे समय परेशान रखेंगी।
अनुकूलता के लिए- पंजीरी बनाकर चींटियों को खिलाएं।

जन्म : 4, 13, 22, 31
नौकरी में तरक्की की संभावनाओं को देखते हुए अपने कामकाज में पहले के मुकाबले थोड़ा और सुधार लाना होगा। आम बोलचाल की भाषा शैली भी ठीक करने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का पुष्प अपने पास में रखें।

जन्म : 5, 14, 23
कामकाज के महत्वपूर्ण समय में से कुछ वक्त अपने रुचिकर कार्यों को करने के लिए भी निकालें। खानपान में गड़बड़ी के चलते उदर संबंधी रोग तकलीफ दे सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को भुने हुए चने खिलाएं।



जन्म : 6, 15, 24
वाहन चलाने में सतर्कता बरतनी होगी। आपसी संबंधों में रुपयों के लेन-देन में सामंजस्य नहीं होने के कारण समीक्षा की जरूरत पड़ सकती है। इससे धन आने की संभावनाएं भी कमजोर पड़ सकती हैं।
अनुकूलता के लिए- सुबह स्नान के बाद घर में शंखनाद करें।

जन्म : 7, 16, 25
पिछले कुछ समय से उलझा तरक्की का मसला सुलझने से मन प्रसन्न रहेगा। अतिरिक्तकामकाज की ओर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करना होगा।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल किसी भी मंदिर में चढ़ाएं।

जन्म : 8, 17, 26
घर और कार्यालय में संतुलन रखना होगा। स्वयं से जुड़े जमीनी सौदों में थोड़ी-बहुत उलझनें आ सकती हैं। सहकर्मियों के मध्य बनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखना मुश्किल रहेगा।
अनुकूलता के लिए- बंद कलम अपने पास में नहीं रखें।

जन्म : 9, 18, 27
अपनी किसी प्रिय वस्तु के घनिष्ठ व्यक्ति के पास ही मिलने से प्रसन्नता होगी, किंतु संबंधों पर भी पुन: विचार करना होगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
अनुकूलता के लिए- पांच कच्चे नारियल श्रीकृष्ण मंदिर में चढ़ाएं।