31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 अंक वाले श्रीकृष्ण को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, दांपत्य जीवन होगा सुखी

 की रहस्यमयी दुनिया कई अबूझे सवालों का जवाब चुटकियों में देती है। आपके भविष्य़ से जुड़े हर सवालों का जवाब देखिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Narendra Hazare

•

Updated: 16 Jan 2017, 9:42 AM IST

rashifal

rashifal


इंदौर। अंक गणित के जरिए आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं को समझ सकते हैं। जान सकते हैं भविष्य के गर्भ में आखिर क्या छुपा है। हम आपको बताने जा रहे हैं आज के लिए आपके अंक आपको किस तरह का इशारा दे रहे हैं।

जन्म : 01, 10, 19, 28
मेहनत के परिणाम अपनी सोच के अनुरूप नहीं मिलने से कार्य क्षमता प्रभावित होगी। समय परिवर्तन के साथ-साथ बहुत सी परिस्थितियों में व्यापक बदलाव के लिए तैयार रहें।
अनुकूलता के लिए- माता-पिता के चरण वंदन कर कार्य शुरू करें।

जन्म : 2, 11, 20, 29
किसी करीबी व्यक्तिकी सहायता करने के चक्कर में अधिक धन खर्च होने से बजट गड़बड़ा सकता है। बच्चों के प्रति अविवेकपूर्ण निर्णयों के कारण समस्याएं बनी रहेंगी।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में घर में बनी मिठाई चढ़ाएं।


Numerology

जन्म : 3, 12, 21, 30
जोखिम के कार्यों में असावधानी से चोट लग सकती है। मेहनतकश व्यक्तिको लापरवाही से चोट लग सकती है। संयमित वाणी से परिवार में आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- काले रंग के वस्त्र धारण करने से बचें।

जन्म : 4, 13, 22, 31
सत्कार्यों की ओर रुझान रहेगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जनकल्याण की भावना से किए गए कार्यों से सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- माघ माह में एक बार बहते जल में स्नान करें।

जन्म : 5, 14, 23
महत्वाकांक्षाओं की अधिकता से अर्थ का बोझ बढ़ सकता है। दाम्पत्य में व्यर्थ के शक से बचकर रहें। मानसिक चिंता व तनाव के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

जन्म : 6, 15, 24
अत्यधिक व्यसनों के कारण समाज में नीचा देखना पड़ सकता है। कला के क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, वरना परिणामों के प्रति आशंका बनी रह सकती है।
अनुकूलता के लिए- गर्म वस्त्रों का यथाशक्तिवितरण करें।


जन्म : 7, 16, 25
अपने कर्मक्षेत्र के प्रति मन में उत्साह व जोश बना रहेगा। अध्ययनरत छात्रों को मानसिक संतुष्टि नहीं मिलेगी। सट्टात्मक कार्यों मे किए गए निवेश से सफलता मिलेगी।
अनुकूलता के लिए- नि:शक्तजनों को मौसमी फलों का वितरण करें।

जन्म : 8, 17, 26
आपके द्वारा फैसले लेने की घड़ी में अत्यधिक सोच-विचार के कारण नतीजे विपरीत हो सकते हैं। लचीले व्यवहार से पैतृक संपत्ति के काम में मेहनत करनी पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- कोई भी एक पीतांबर वस्त्र धारण करें।

जन्म : 9, 18, 27
फिजूलखर्ची की आदत को कम करने का प्रयास करें। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर व्यर्थ बहस न करें। पुरुषार्थ की कमी से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- शहद का सेवन कर घर से निकलें।