इदौर. तीन साल बाद नगर निगम में एक बार फिर से जनसुनवाई शुरू हुई। इस दौरान नगर निगम के अलग-अलग अधिकारी अलग-अलग कमरों में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनते रहे। इस दौरान निगमायुक्त के समक्ष 55 लोगों ने अपनी परेशानी रखी। वहीं उनके अलावा अन्य अफसरों के समक्ष भी जनता समस्याओं को लेकर पहुंची। पहले ही दिन 72 आवेदन आए। जनसुनवाई को लेकर निगमायुक्त हर्षिका सिंह का कहना था कि जो शिकायतें आई हैं, उनको संबंधित विभागों में भेजकर उनका निराकरण करवाया जाएगा।