31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमरे में पहुंची तो जवान बेटे को देखते ही चीख पड़ी मां, रोते-रोते पकड़ लिया शरीर

नगर निगम कर्मचारी था युवक, महापौर की टास्क फोर्स में करता था काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 1:24 PM IST

indore

कमरे में पहुंची तो जवान बेटे को देखते ही चीख पड़ी मां, रोते-रोते पकड़ लिया शरीर

इंदौर. लाला का बगीचा में रहने वाले निगम कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि रात में मां कमरे में पहुंची तो जवान बेटे को देखते ही चीख पड़ी। बेटे को फंदे पर लटका हुआ देख उससे लिपट गई।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम गोलू पिता महेश आदिवाल (26) निवासी लाला का बगीचा है। उसके भाई सोनू ने बताया कि गोलू निगम में महापौर की टॉस्क फोर्स में काम करता था। कल रात को गोलू अपने कमरे में चला गया, जब काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई तो मां कमरे में गई। वहां गोलू को फंदे पर लटका हुआ देखा। उन्होंने फोन किया तो सोनू घर पर आया और गोलू को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। भाई सोनू के मुताबिक इस कदम से वह भी हैरान है। उसने किसी भी परेशान के बारे में उन्हें कभी भी नहीं बताया। इसके चलते आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है। जांच के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

जहर खाया, मौत

रुक्मिणी नगर में रहने वाली महिला की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ज्योति पति रितेश (२८) को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान कल रात को मौत हो गई। महिला ने घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सक।

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

सांवेर में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम मधु पति राजेश (45) निवासी नेहरू नगर है। वह इंदौर-उज्जैन रोड से जा रही थी। धरमपुरी के पास उनकी गाड़ी को बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वही किशनगंज में हुए हादसे में घायल संतोषसिंह पिता गुप्तेशवरसिंह (30) निवासी शांति नगर की भी मौत हो गई। ३ अगस्त को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया था तभी से इलाज चल रहा था। हो जाएंगे। बुधवार को अफसरों ने कार्यक्रम स्थल से उनके मार्ग का निरीक्षण भी किया।