20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा से छुप-छुप कर बात करती थी बीवी, पति पहुंचा तो हुआ ये…

शहर के गांधीनगर क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने भयानक मोड़ ले लिया।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Jul 16, 2018

wife

साढ़ू भाई से छुप-छुप कर बात करती थी बीवी, पति पहुंचा तो हुआ ये...

इंदौर. शहर के गांधीनगर क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने भयानक मोड़ ले लिया। महिला को मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से आए मिस कॉल पर पति द्वारा टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने एसिड पीकर अपनी जान ही दे दी। पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां तीन दिन इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक दीपा (22) पति संजय चौहान ने बुधवार को एसिड पी लिया। पति उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा। लंबे उपचार के बाद दीपा ने अरबिंदो अस्पताल में शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया और रविवार को शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंपा। पति संजय ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन दीपा से उसके मोबाइल पर मिस कॉल आने की बात पर विवाद हुआ था। दीपा ने उसे रांग नंबर होने की बात कही। संबंधित नंबर पर कॉल किया तो फोन पर ही वह व्यक्ति विवाद करने लगा। संजय ने बाद में पता लगाया तो वह व्यक्ति कोई और नहीं उसका साढ़ू भाई निकला। यह बात पता चलते ही वह उसे समझाइश देने के लिए घर से निकला था। आधे रास्ते में संजय को उसकी मां ने फोन पर बताया कि दीपा ने एसिड पी लिया है। वह उसे निजी हॉस्पिटल ले गया। वहां से अन्य दो अन्य हॉस्पिटल ले गया, लेकिन बचा नहीं सके। उनका आरोप है कि साढ़़ू की वजह से उनकी पत्नी ने जान दी।

काम पर जाने के बाद करते थे बात

संजय का आरोप है कि जब वह सुबह काम पर चले जाता थ तब साड़ू उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था। वर्तमान में वह अरिहंत नगर व सिद्धार्थनगर में चौकीदारी करता है। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।