इंदौर. विधानसभा चुनाव में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो सके, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने शहर में 6 पिंक बूथ बनाए हैं। इनको पिंक बूथ ऐसे ही नहीं कहा जा रहा, यहां मौजूद हर चीज गुलाबी रंग की हैं। एडिशनल कमिश्नर देवधर दरवाई ने बताया, यह खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किए गए हैं, लेकिन पुरुष भी यहां वोट करते हैं। इन्हें इस तरह से तैयार करने का मकसद वोटर्स को सुखद अनुभव देना है, ताकि वे वोट करने के लिए प्रेरित हों। यहां सेल्फी, प्ले जोन जैसी कई सुविधाए भी होंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया है।