26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इस काम के लिए चाहिए बड़ा जिगर, अब करेंगी महिलाएं

इस काम के लिए चाहिए बड़ा जिगर, अब करेंगी महिलाएं

प्रदेश में पहली बार एक साथ 19 युवतियों को बनाया लाइन प्रभारी, पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की पहल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 12 Nov 2017, 6:13 PM IST

mpseb indore

अब बिजली पोल पर चढ़ेंगी लड़कियां, सुधारेंगी लाइन
इंदौर.
अब आपको बिजली पोल पर चढक़र फॉल्ट सुधारते और जंपर को टाइट करतीं लड़कियां नजर आएगी। ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग के मौके पर भी ये मौजूद रहेंगी। यह सब हुआ है पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की पहल पर। प्रदेश में पहली बार एक साथ १९ युवतियों का चयन कर बिजली लाइन प्रभारी बनाया गया है। इंदौर बिजली वितरण कंपनी में चुनी गईं यह 19 युवतियां बिजली संबंधी गहन ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके बाद बिजली कंपनी के जोन व वितरण केंद्रों पर लाइन का काम करेंगी।

बिजली वितरण कंपनी में अभी तक महिलाएं लेखापाल और अन्य पदों तक ही सीमित थीं। कंपनी ने सभी जिलों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर युवतियों को परीक्षा दिलाई। इसके बाद फिजिकल फिटनेस परीक्षा हुई। इमसें एक साथ 19 युवतियों का चयन लाइन परिचारिका(एलए) के लिए हुआ है। ये सभी बिजली कंपनी के विभिन्न ट्रेनिंग सेंटर पर लाइन ठीक करने, फॉल्ट सुधार, पोल पर चढक़र नए कनेक्शन करने, अर्थिंग ठीक करने, स्पार्किंग दूर करने, जंपर ठीक करने, बिजली बिलों की रिकवरी करने के अलावा फोटो मीटर रीडिंग जानने, रिमोट डिस्कनेक्शन यूनिट के मोबाइल से संचालन करने आदि का कार्य सीख रही हैं। एमडी आकाश त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। इसके लिए बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए युवतियों का सिलेक्शन किया गया। इन्हें ट्रेनिंग देने के बाद जल्द ही जोन व वितरण केंद्रों पर तैनात किया जाएगा, ताकि बिजली पोल पर चढक़र समस्याओं का निराकरण करने सहित अन्य काम कर सकें। पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने प्रदेश में पहली बार एक साथ १९ युवतियों को लाइन प्रभारी बनाया है।

कैदियों ने जेल में किया हिप हॉप
इंदौर.
सेंट्रल जेल में कल कैदियों के मनोरंजन के लिए एक शानदार संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैदियों ने ऑर्केस्ट्रा की धुन पर जमकर नागिन और हिप-हॉप डांस किया। वहीं कइयों ने गाना भी गाया।
कल शाम पांच नंबर वार्ड में यह अनूठा आयोजन किया गया था। इसमें जेल के अफसर भी मौजूद थे। म्यूजिक के लिए बाहर से ऑर्केस्ट्रा और सिंगर महेंद्र सारामंडल और उनकी टीम को बुलाया गया था। फिल्मी गानों पर जब कैदियों को नाचने के लिए कहा गया तो पहले एक ही उठकर आया, लेकिन धीरे-धीरे कई कैदी आगे आकर नाचने लगे। इस दौरान ज्यादातर बारात में बजने वाली नागिन धुन और हिप हॉप पर कैदियों ने जमकर डांस किया। हालांकि शाम होने के कारण इस कार्यक्रम को जल्दी खत्म करना पड़ा, लेकिन कैदी इसे कुछ और देर तक चलाने की गुजारिश करते रहे। इस पर जेल अफसरों ने दोबारा ऐसा ही क्रार्यक्रम आयोजित कराने का वादा किया। जेलर ललित दीक्षित ने बताया कि कैदियों के मनोरंजन के लिए जेल में कोई विशेष साधन नहीं होता है, इसीलिए यह आयोजन किया गया था।


कैदी ने गाया गाना, तो सब रह गए दंग
इस दौरान कैदियों को भी गाना गाने के लिए बुलाया गया था। जब पहले कैदी ने गाना गाया तो सब दंग रह गए। गाना सुनने के बाद अफसर तो क्या बाहर से आए सिंगर भी हैरान थे। बिना किसी ट्रेनिंग के इतना अच्छा गाना कैदी ने गाया कि जो कि किसी हत्या करके जेल आया था।