18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दशहरे में इंदौर को मिलेगी 6 सड़कों की सौगात, हटाए जाएंगे 1275 बाधक मकान व दुकान

Indore master plan: मास्टर प्लान की 23 सड़कों में से 17 पर काम चल रहा है और 6 सड़कों की सौगात दशहरे तक जनता को मिल जाएगी।
2 min read
Google source verification
मास्टर प्लान की सड़कें, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

मास्टर प्लान की सड़कें, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Indore news:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों बनाई जाना हैं जिसमें से 17 पर निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से छह सड़कों की सौगात जनता को दशहरा तक मिल जाएगी जिसके लिए ठेकेदार कंपनियों को गाइड लाइन जारी कर दी गई है। इधर, बरसात बाद मास्टर प्लान की बची 6 सड़कों का काम भी शुरू हो जाएगा। उसके लिए 1275 बाधकों को चिह्नित किया गया जिस पर बड़ी रिमूवल की कार्रवाई होगी।

इधर, मास्टर प्लान के तहत बन रही सड़कों को लेकर पिछले दिनों प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने समीक्षा की थी। उन्होंने जहां कई सड़कों निर्माण के कार्य की टाइम लिमिट 30 से 90 दिन तक तय कर दी थी, वहीं काम की धीमी चाल को देखते हुए ठेकेदार एजेंसी पर पेनल्टी लगाने और टर्मिनेशन का नोटिस देने के निर्देश दिए थे। इसका पालन करते हुए जनकार्य विभाग ने पीडी अग्रवाल कंस्ट्रक्शन को टर्मिनेशन का नोटिस जारी कर दिया है। इसके पहले पीडी अग्रवाल पर 10 लाख रुपए की पेनल्टी भी लग चुकी है। निगम विक्ट्री वन प्रोजेक्ट पर 5 लाख रुपए, .एसके इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 5 लाख रुपए और हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्टर पर 10 लाख रुपए की पेनल्टी लगा चुका है।

दशहरे पर मिलेगी इन सड़कों की सौगात

  • मधुमिलन से छावनी होते हुए जगन्नाथ धर्मशाला तक।
  • लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी चौराहा तक।
  • -जिंसी से नेमिनाथ मंदिर चौराहा तक।
  • -सांवेर रोड पेट्रोल पंप से शिव शक्ति नगर हनुमान मंदिर तक।
  • -मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक की सर्विस रोड ।
  • -वीर सावरकर प्रतिमा से नेहरू नगर रोड नंबर 9 होते हुए अटल गेट एमआइजी थाने तक बनने वाली सड़क के बीच जंजीर वाला चौराहा से लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल के आगे पुल तक का काम पूरा होगा।

जिंसी चौराहा से सुभाष मार्ग होते हुए रामबाग पुल तक रोड

-80 फीट है चौड़ाई
-1.75 किलोमीटर बनेगी लंबी
-200 से ज्यादा बाधक निर्माण किए है चिन्हित

सुभाष मार्ग से कडिलपुरा होते हुए इंदौर वायर फैक्टरी तक रोड

-80 फीट है चौड़ाई
-0.5 किलोमीटर बनेगी लंबी
-150 से ज्यादा बाधक निर्माण किए है चिन्हित

एबी रोड जीपीओ चौराहा से सरवटे बस स्टैंड (श्रद्धानंद मार्ग) तक की सड़क

-80 फीट है चौड़ाई
-1.3 किलो मीटर बनेगी लंबी
-250 से ज्यादा बाधक निर्माण चिह्नित

एयरपोर्ट रोड से एमआर-5 को जोड़ने वाला लिंक रोड का निर्माण

-100 फीट है चौड़ाई
-2.4 किलोमीटर बनेगी लंबी
-300 से ज्यादा बाधक निर्माण चिन्हित

भागीरथ पुरा मेन रोड

-60 फीट है चौड़ाई
-2 किलोमीटर बनेगी लंबी
-250 से ज्यादा बाधक निर्माण है चिन्हित

जमजम चौराहा से रिंग रोड तक

-60 फीट है चौड़ाई
-1 किलो मीटर बनेगी लंबी
-125 से ज्यादा बाधक निर्माण चिन्हित

बड़ी खबरें

View All

इंदौर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग