31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झमाझम बारिश से यशवंत सागर लबालब, गेट खोले, देखें खूबसूरत VIDEO

छोटा व बड़ा सिरपुर की अच्छी स्थिति, आधा भी नहीं भर पाया बिलावली  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohit Panchal

•

Updated: 9 Aug 2019, 11:18 AM IST

Yashwant Sagar

लबालब हुआ यशवंत सागर, खोलना पड़ गए सायफन

इंदौर. कल से चल रही अच्छी बरसात के चलते यशवंत सागर लबालब हो गया है। पैमाने से आधा फीट ज्यादा भरने की वजह से तड़के चार बजे से तालाब के गेट को खोल दिया गया। इधर, बाकी तालाबों में छोटे और बड़े सिरपुर की ही स्थिति अच्छी है। पिछले दो-तीन दिन से ठीक-ठाक बरसात हो रही है। खासतौर पर देपालपुर क्षेत्र में मौसम मेहरबान है। अच्छा पानी गिरने की वजह से शहर के तालाबों में सबसे पहले यशवंत सागर फुल हो गया। 19 फीट की क्षमता है, लेकिन रात तक 19 फीट 5 इंच पानी तालाब में जमा हो गया।

ये जानकारी कर्मचारियों ने जलकार्य समिति प्रभारी बलराम वर्मा को दी। स्थिति को देखते हुए आज तड़के 4 बजे तीन गेट खोलने का फैसला लिया गया। जैसे ही गेट खोले गए, वैसे ही मनोहारी दृश्य नजर आने लगा। 19 फीट लेबल आने पर गेट बंद कर दिया गया।

इधर, यशवंत सागर के अलावा सिर्फ छोटा व बड़ा सिरपुर ही है, जहां पर पानी क्षमता के नजदीक पहुंच पाया है। बड़ा सिरपुर में 16 फीट की क्षमता है, जिसमें 12.1 फीट पानी भराया, तो छोटे सिरपूर की 13 फीट क्षमता है, जिसमें 11.8 फीट पानी भराया।

इसके अलावा बड़ा बिलावली में 34 फीट की क्षमता है, जिसमें मात्र 17 फीट ही पानी जमा हुआ है। छोटी बिलावली तो बिलकुल खाली है। पिपल्यापाला में 22 में से 11 फीट, लिंबोदी में 16 में से 4.6 फीट पानी भर पाया है। बिलावली तालाब में पानी कम भराने के पीछे सबसे बड़ी वजह चैनलों का बंद होना है, जहां से पानी आता था।