28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है ATM Man, आपके एक कॉल पर आपके पास खुद पहुंचाएगा रुपये

अब आपके खाते से आपकी जरूरत के मुताबिक रकम आप जहां चाहें वहां मिल सकेगी। फिर भले ही आपको अपने पैसों की जरूरत शहर में ही नहीं बल्कि बीहड़ जंगल, पहाड़ या खेत में ही क्यों न हो।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Feb 2020, 2:11 PM IST

news

ये है ATM Man, आपके एक कॉल पर आपके पास खुद पहुंचाएगा रुपये

संजय रजक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

इंदौर/ वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी, कि 'प्यासे को कुंए तक खुद ही जाना पड़ता है'। इसी तरह जब भी हमें कैश की जरूरत पड़ती है तो हमें सबसे पहले एटीएम की याद आती है। ऐसे में हमें जरूरत के अनुसार रकम निकालने के लिए एटीएम तक जाना पड़ता है, वहां अपने कार्ड की मदद से हम जरूरत के मुताबिक रकम अपने खाते से निकाल सकते हैं। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि, अब आपके खाते से आपकी जरूरत के मुताबिक रकम जहां आप चाहें वहां मिल सकेगी। फिर भले ही आपको अपने पैसों की जरूरत शहर में ही नहीं बल्कि बीहड़ जंगल, पहाड़ या खेत में ही क्यों न हो, तो आपको बड़ी हैरानी होगी। लेकिन, डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा ये सुविधा शुरु की गई है, जिसका लाभ सीधे तौर पर बैंकिंग सुविधाओं से वंचित ग्रामीण इलाकों के लोगों को मिल रही है।

बीहड़ इलाकों में भी मिलता है लाभ

डाक विभाग द्वारा शुरु की गई इस तरह की अलग हटकर सेवा को लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जा रहा है। लोगों के लिए शुरु की गई इस सुविधा को पोस्टमैन के माध्यम से कराया जा रहा है। विभाग द्वारा पोस्टमैन अरविंद धड़से को आधार नंबर और बायोमेट्रिक माध्यम से आर्थिक लेनदेन का अधिकार दिया गया है। ये पोस्टमैन एक तरह का चलता फिरता एटीएम है, जो इंदौर से करीब 50-60 किलो मीटर दूर घने जंगलों में बसे गुंजारा, इमलीपुरा, कालाकुंड बरखेड़ा, कुशलगढ़, लोधिया तक लोगों को इस तरह की अजब सुविधा मुहैय्या कराने का काम कर रहे हैं। आपको पैसों की जरूरत पड़ने पर पोस्टमैन रास्ते की किसी भी मुसीबत को पार करते हुए आप तक आपकी जरूरत की रकम पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है।

खेत में पहुंचे, अंगूठा लगवाया... दे दिए रुपए

जिले में कई बीहड़ इलाके तो ऐसे भी हैं, जहां एटीएम सुविधा तो दूर बैंक भी नहीं होते, जहां पहाड़ी इलाकों को ही सड़क माना जाता है। जहां एक आम इंसान की पहुंच असंभव सी बात है। इन आदीवासी बहुल गावों में बसे लोगों के लिए ये चलता फिरता बैंक यानी एटीएममैन रोजाना आता जाता है और सिर्फ डिजिटली अंगूठा लगाकर जरूरत के अनुसार राशि आपको प्रदान कर जाता है।

लोगों को मिल रहा ये फायदा

इसके जरिये केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही राशियों का भुगतान किसी भी स्थान पर हो सकता है। इसमें मनरेगा, किसान निधि, गैस सब्सिडी टीबी के मरीजों को दिया जाने वाला पैसा, सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, सकॉलरशिप और खाते की रकम मिल जाती है। साथ ही, इसकी मदद से किसी भी खात के 10 हजार रुपये तक भुगतान स्वरूप प्राप्त किये जा सकते हैं। यहीं नहीं इस खाते की मदद से बिजली बिल, पानी बिल और मोबाइल रीचार्ज जैसी हर महीने वास्ता पड़ने वाली व्यवस्थाओं का भुगतान किया जा सकता है।

ऐसे ले सकते हैं व्यवस्था का लाभ

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इंदौर ब्रांच के सुप्रीडेंट प्रवीण बहुलकर के मुताबिक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक नाम से मात्र 100 रुपये में खाता खुलवाया जा सकता है। इसके साथ ही आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम द्वारा आधार नंबर और बायोमेट्रिक द्वारा हाथोहाथ पेमेंट जारी की जाती है। इस व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पोस्टमेन को पहले से राशि मुहैय्या कराई जाती है।