अगर एक बार किसी प्रोडक्ट को ये टैग मिल गया तो इसके बाद कोर्इ दूसरी कंपनी या उत्पाद इसका इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। ये टैग 10 सालों के लिए होता है जिसके बाद इसे फिर से रिन्यू कराना होता है। किसी प्रोडक्ट काे जीआर्इ टैग मिलने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि उसे कानूनी सुरक्षा के साथ-साथ निर्यात में भी मदद मिलती है। देश में कुछ सबसे मशहूर जीआर्इ प्रोडक्ट्स में बासमती राइस, दार्जलिंग टी, चंदेरी फैब्रिक, मैसूर सिल्क, कुल्लू शाॅल, कांगड़ा टी, थंजौर पेंन्टिंग्स, इलाहाबादी सुर्खा, फरूख्खाबादी प्रिन्ट्स, लखनवी जरदोज़ी आदि हैं।