अध्ययन के अनुसार, भारत विभिन्न ग्राहकों के लिए अलग-अलग ग्रेड और प्रकार के तंबाकू उत्पाद बनाता है, इसलिए यह अलग-अलग स्टाइल, क्वालिटी और प्राइस रेंज के लिहाज से वन-स्टॉप शॉप की तरह है। फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू भारत का प्रमुख निर्यात किया जाने वाला तंबाकू है। इसकी करीब 70 फीसदी फसल का निर्यात होता है। तंबाकू पत्तियों का कुल वैश्विक निर्यात कारोबार 12 अरब डॉलर का है, जिसमें भारत की 5 फीसदी की हिस्सेदारी है। भारतीय तंबाकू की विविधता के चलते भारत दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में तंबाकू निर्यात करता है। इस मॉडल के आधार पर भारतीय तंबाकू क्षेत्र का बहुत बड़ा आंकड़ा मिलता है। इस सेक्टर का कुल वास्तविक आर्थिक मूल्य 11,79,498 करोड़ रुपए है।