3,000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट को मंजूरी
विश्व मात्स्यिकी दिवस ( World Fisheries Day ) पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में 30,000-40,000 करोड़ रुपए का निवेश इस क्षेत्र में होगा, जिसमें 10,000 करोड़ रुपए का मत्स्य संपदा, 12,800 करोड़ रुपए का विश्व बैंक और 7,500 करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए हमने फंड बनाया है। इसके अलावा इसमें दूसरे तरह के भी निवेश होंगे। अभी लगभग 3,000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट हमारे पास आ चुका है जिसे हमने मंजूरी दे दी है।