7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 साल के करोड़पति बच्चे ने की वाॅलमार्ट के साथ डील, खिलौनों का होगा व्यापार

अब वाॅलमार्ट ने अमरीका में ही एक 6 साल के बच्चे के साथ डील की है। ये बच्चा कोर्इ छोटी शख्सियत नहीं रखता है। यह करोड़पति बच्चा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 8:40 PM IST

Ryan

6 साल के करोड़पति बच्चे ने की वाॅलमार्ट के साथ डील, खिलौनों का होगा व्यापार

नर्इ दिल्ली। आपको याद होगा कि वाॅलमार्ट ने इंडिया में फ्लिपकार्ट के साथ र्इ-काॅमर्स सेक्टर की दुनिया की सबसे बड़ी डील की थी। वो डील करीब एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की थी। अब वाॅलमार्ट ने अमरीका में ही एक 6 साल के बच्चे के साथ डील की है। ये बच्चा कोर्इ छोटी शख्सियत नहीं रखता है। यह करोड़पति बच्चा है। जो खिलौनों से खेलते-खेलते दौलतमंद बना है। आइए आपको भी बताते हैं इस बच्चे के बारे में आैर किस तरह से यह बच्चा करोड़पति बन गया?

यू-ट्यूब से कमाए थे करोड़ों रुपए
इस नन्हें-मुन्हें 6 साल के बच्चे का नाम रेयान है। जिसने पिछले साल केवल यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर 1 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेसान के यूट्यूब पर 6 चैनल हैं। जिनपर डाले गए वीडियो को दुनियाभार के 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। पिछले साल रेयान यूट्यूब पर 8 वां सबसे अधिक कमाई करने वाला यूजर बना था।

3 साल की उम्र से रेयान दे रहा है खिलौनों का रिव्यू
जानकारी के अनुसार रेयान तीन वर्ष की उम्र से यू-ट्यूब के माध्यम से मार्केट में आ रहे नए-नए खिलौनों की समीक्षा देता है। वो खिलौनों के बारे में छोटी से छीटी चीजों के बारे में जानकारी देता है। उसकी जानकारी विश्वास करके ही अपने बच्चों के लिए खिलौने खरीदते हैं। उसके माता-पिता ने रेयान के सरनेम आैर जगह को छिपाकर रखा हुआ है। ताकि लोगों की नजरों से दूर एक आम बच्चे की जिंदगी जी सके।

अब वाॅलमार्ट में मिलेंगे रेयान के बनाए खिलौने
रेयान ने खुद अपने ब्रांडनेम से खिलौने तैयार किए हैं, जिन्हें शुरुआत में अमरीका में बेचा जाएगा। रेयान वर्ल्ड के नाम से वॉलमार्ट के अमरीका में मौजूद 2500 से ज्यादा स्टोर और वेबसाइट पर इनको बेचा जाएगा। अक्टूबर में इस ब्रांड के खिलौने अमरीका के प्रत्येक स्टोर पर मिलने लगेंगे। रेयान ब्रांड के तहत खिलौनों के अलावा तीन साल से ऊपर के बच्चों के लिए चार अलग-अलग डिजाइन में कपड़े भी मिलेंगे।