11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खुलासाः इन कंपनियों के पास अभी भी है आपका फेसबुक डाटा, संभलकर करें इस्तेमाल

भारती एयरटेल, आैर म्यूजिक स्ट्रीमिंग एेप सावन साल 2015 के बाद भी आपके फेसबुक डाटा का इस्तेमाल करती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 4 Jul 2018, 12:38 PM IST

Facebook Data Leak

बड़ा खुलासाः इन कंपनियों के पास अभी भी है आपका फेसबुक डाटा, संभलकर करें इस्तेमाल

नर्इ दिल्ली। फेसबुक डाटा लीक को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब लोगाें की चिंता इस बात को लेकर काफी बढ़ गर्इ है कि वो जिस फेसबुक पर दिनभर एक्टिव रहते हैं उसी फेसबुक से उनकी डाटा का इस्तेमाल दूसरी कंपनियां कर रही हैं। अब खबर अा रही है कि देश की सबसे बड़ी टेलिकाॅम कंपनी भारती एयरटेल, आैर म्यूजिक स्ट्रीमिंग एेप सावन साल 2015 के बाद भी आपके फेसबुक डाटा का इस्तेमाल करती थी। पिछले सप्ताह यूएस कांग्रेस को दी गर्इ जानकारी में फेसबुक ने खुलासा किया है कि वो भारती एयरटेल आैर सावन एेप को साल 2015 में एक्सेस खत्म करने के बाद भी लोगों का डाटा शेयर करती थी। इन फर्म्स को फेसबुक के साथ पार्टनरशिप के बाद आसानी से डाटा मिलता था। भारतीय एयरटेल उन 52 कंपनियों में से एक है जो अपने सर्विसेज के लिए फेसबुक यूजर डाटा इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत थी।


फेसबुक ने दी थी डाटा इस्तेमाल करने की अनुमति

फेसबुक डाटा इस्तेमाल करने के लिए अन्य अधिकृत कंपनियों में माइक्रोसाॅफ्ट, एप्पल, सैमसंग आैर ब्लैकबेरी शामिल हैं। हालांकि भारती एयरटेल ने अपने तरफ से कहा कि वो साल 2013 के बाद से ही फेसबुक डाटा एक्सेस नहीं करती है। वहीं फेसबुक ने मर्इ 2015 के बाद एक बार सावन एेप को डाटा इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसी साल कुछ स्टेक भी लिया है ताकि वो कंपनी सीमित API के नियमाें का पालन कर सके। कंपनी ने ये कदम तब उठाया था जब रिसर्चर एलेक्जेंडर कोगर के डाटा इस्तेमाल पर रोक लग गर्इ थी।


फेसबुक पर लगा था यूजर्स डाटा इस्तेमाल करने का आरोप

अापको बता दें कि इसी साल कुछ माह पहले ही फेसबुक ने कैम्ब्रिज एनालिटिका नाम की कंपनी पर करीब 5 करोड़ फेसबुक यजर्स को डाटा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि इन डाटा का इस्तेमाल अमरीका में चुनाव किया गया है। इसके बाद 30 अप्रैल 2014 से ही जो भी एेप लाॅन्च हुए हैं उनके लिए एक बेहतर API के साथ लाॅन्च करना अनिवार्य हो गया है।


सावन समेत 60 एेप डेवलपर्स करते थे डाटा इस्तेमाल

फेसबुक ने कांग्रेस को अपने तरफ से दिए गए जवाब में कहा है वो यूजर्स के फ्रेंडलिस्ट का डाटा सावन एेप के साथ-साथ आैर भी 60 एेप डेवलपर्स से साझा करता था। इसके उन्हें मर्इ 2015 के बाद भी छह माह तक इसकी अनुमति दी गर्इ थी। फेसबुक ने कहा, किसी भी यूजर के एेप डाटा का इस्तेमाल करने के लिए उनकी अनुमति की जरूरत होती है। लेकिन इसके साथ यूजर के जिस फ्रेंड का डाटा एक्सेस किया जाता है, उसकी प्राइवेसी सेटिंग्स पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है।