4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amazon Prime day Sale, MSMEs के लिए बना बड़ा मौका, पेश हुए हजारों प्रोडक्ट

Amazon prime day sale : 5 अगस्त रात 12 बजे से शुरू हुई सेल 7 अगस्त को खत्म होगी सेल MSMEs के लिए मौका साबित हुई सेल , हजारों नए प्रोडक्ट्स हुए पेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Aug 2020, 2:12 PM IST

amazon prime day sale

amazon prime day sale

नई दिल्ली : 5 अगस्‍त रात 12 बजे से Amazon Prime day Sale शुरू हो चुकी है । 7 अगस्त तक चलने वाली ये सेल छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए एक बड़ा मौका साबित हुई है. इस प्राइम डे सेल में देश के 100 से ज्‍यादा छोटे और मझोले कारोबारियों ने अपने 1,000 से ज्‍यादा नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। आपको बता दें कि इस सेल का अमेजन के कस्टमर्स के साथ-साथ इन छोटे व्यापारियो को भी काफी इंतजार था और जिस हिसाब से इस सेल में लोगों को मौका मिल रहा है उससे ये सही साबित होता नजर आ रहा है।

Gold Loan पर RBI का बड़ा ऐलान, जानिए कितनी मिली आम जनता को राहत

प्राइम डे सेल में इन कारोबारियों ने बढ़चढ़ कर अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। दरअसल कोरोना की वजह से धीमी पड़ी आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से ये सेल क बड़ा इवेंट साबित हुई है। इस बार हेल्थ एंड पर्सनल केयर, ब्यूटी, ग्रोसरी, और होम प्रोडक्ट्स समेत 17 कैटेगरी में 1,000 से ज्‍यादा प्रोडक्ट्स लांच किए गए हैं।

सहेली और कारीगर प्रोग्राम है खास- दरअसल कई लोगों को हाथ के बने Handicrafts और आदिवासियों की कारीगरी को दिखाते Tribe Products काफी पसंद आते हैं और इस ट्रेंड को देखते हुए अमेजन ने प्राइम डे सेल के ग्रैंड इवेंट पर सहेली और कारीगर प्रोग्राम के तहत इन प्रोडक्ट्स को सेल में बेच रहे हैं। खास बात ये भी है कि इस सेल को लेकर कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह देखे जा रहा है कि और पिछले साल के मुकाबले इस बार दोगुना तक ज्‍यादा नए प्रोडक्ट्स सेल में पेश किए गए हैं। इससे उन्‍हें कोरोना संकट के बीच अपने कारोबार को फिर से खड़ा करने का मौका मिल रहा है।

कोरोना की वजह से लोग हेल्थ प्रोडक्ट्स को काफी खरीद रहे हैं इसे देखते हुए अमेजन ने इस सेल में खादी (Khadi) के ब्यूटी प्रोडक्ट, हार्वेस्‍ट बोल (Harvest Bowl) के बेहतरीन ग्लूटन-फ़्री प्रोडक्ट, Orka के हाई बैक चेयर, Kapiva के इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले आयुर्वेदिक जूस, Osaka के सहायक उपकरण भी शामिल किये हैं।