7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एअर इंडिया के लिए एक और बुरी खबर, अब बैंकों ने थमाया नोटिस

। देश के बड़े बैंकों की आेर से एअर इंडिया महाराजा को नाेटिस थमा दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 30 Jul 2018, 3:07 PM IST

Air india

एअर इंडिया के लिए एक और बुरी खबर, अब बैंकों ने थमाया नोटिस

नर्इ दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी एअर इंडिया के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। केंद्र सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी एअर इंडिया की दुर्दशा बढ़ती जा रही है। अब जो इस महाराजा के लिए बुरी खबर आर्इ है वो आैर भी हैरान करने वाली है। देश के बड़े बैंकों की आेर से एअर इंडिया महाराजा को नाेटिस थमा दिया गया है। अब सवाल ये है कि इस महाराजा की मुश्किल घड़ी में सरकार कितना साथ दे पाती हैं?

दो कंपनियों समेत तीन बैंकों ने भेता नोटिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैन फ्रांसिस्को की कंपनी वेल्स फार्गो ट्रस्ट सर्विसेज और संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी एयरलाइंस कंपनी दुबई एयरोस्पेस एंटरप्राइज ने किराए की बकाए रकम के भुगतान के लिए एअर इंडिया कंपनी को लेटर लिखा है। जानकारी के अनुसार इन दोनों कंपनियों के तीन बैंकों ने एअर इंडिया को लेटर लिखकर कर्ज को एनपीए में तब्दील होने की चिंता जाहिर की है। इन बैंकों में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, देना बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के नाम शामिल हैं।

कर्इ किए जा चुके हैं प्रयास
एअर इंडिया के फायदे की कंपनी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले महीने 76 फीसदी 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्रयास किया था। लेेकिन किसी खरीदार द्वारा रुचि ना दिखाए जाने के कारण इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिसके बाद मंत्रालय की आेर से कहा गया कि एअर इंडिया के बारे में अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। वहीं एअर इंडिया की वित्तीय सहायता जारी रखी जाएगी।

एअर इंडिया की अपील
प्राप्त जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की आेर से नोटिस देने वाले बैंकों को अगस्त तक का समय दिया है। तब तक उन्हें सरकार से मिलने वाला रुपया भी मिल जाएगा। वहीं एअर इंडिया की आेर से नोटिस देने वाले बैंकों को कोर्इ कार्रवार्इ ना करने की अपील की है। अब देखने वाली बात होगी कि अब सरकार की आेर से इस महाराजा को बचाने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाते हैं।