28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लांच हुआ पेटीएम का पेमेंट्स बैंक

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लांच किया पेटीएम पेमेंट्स बैंक
2 min read
Google source verification
paytm

नई दिल्ली। ऑनलाइन लेनदेन पर शून्य शुल्क और शून्य न्यूनतम बैलेंस वाले भारत के पहले मोबाइल प्रमुख बैंक को आधिकारिक रूप से शुरू किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का औपचारिक उद्घाटन किया, भारत के वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र के इतिहास में एक बड़ा मीलस्टोन स्थापित किया। इस मौके पर पी. विजय भास्कर, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व एक्जीक्यूटिव निदेशक, दिलीप आस्बे, नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अंतरिक सीईओ, विजय शेखर शर्मा, पेटीएम के संस्थापक व सीईओ, व रेणु सत्ती, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. के एमडी व सीईओ भी इस अवसर पर मौजूद थे।

इस कार्यक्रम पर बात करते हुए, विजय शेखर शर्मा ने कहा, "भारत वित्तीय क्रांति के सिरे पर खड़ा है। यह लोकतंत्र और वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता देश में हजारों नौकरियों का निर्माण करेंगी और पेटीएम इस वित्तीय सेवाओं की क्रांति का हिस्सा बनकर काफी गौरवान्वित है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लंबे समय तक भारी मात्रा में नौकरियां पैदा करने की ओर काम करेगा।" रेणु सत्ती ने कहा, "पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारत का सबसे बड़ा मोबाइल प्रमुख, तकनीकी चालिक बैंक है। देश के हर कोने में पहुंचने की विशेषज्ञ से, हम सेवाओं से वंचित और न्यूनतम सेवाएं पानी वाली आबादी को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में लाने में सक्षम होंगे। हम आमजन को सबसे पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बैंकिंग प्रस्तुत करने की ओर समर्पित हैं।" पेटीएम पेमेंट्स बैंक ऑनलाइन लेन—देन पर शून्य शुल्क और शून्य न्यूनतम बैलेंस वाला भारत का पहला असली मोबाइल प्रमुख बैंक। इस बैंक को देश में वित्तीय समावेश हासिल करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है और यह आधा अरब भारतीयों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में लाने के पेटीएम के मिशन का हिस्सा है।
बड़े निवेश की योजना
कंपनी ने केवाईसी (अपने ग्राहक को जाने) के संचालनों में $500 मिलियन का निवेश करने की योजना बनाई है। यह ग्राहकों के लिए केवाईसी प्रक्रिया पूरा करने और पेमेंट्स बैंक खाते के लिए उन्हें योग्य बनाने हेतु पूरे भारत में केवाईसी केन्द्र स्थापित कर रही है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की खूबियां

· तेजी से और कागजरहित ढंग से खाता खोलना।

· अपने बचत खाते में ब्याज कमाइए।

· खाते पर शून्य शुल्क, न्यूनतम बैलेंस की कोई जरूरत नहीं

· हर ऑनलाइन लेन—देन (जैसे कि आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस, यूपीआई) नि:शुल्क होगा

· मुफ्त वैयक्त्कि रूपे डिजिटल डेबिट कार्ड

· किसी भी एटीएम से नकद आहरण करें;

· पूरे भारत में 100,000 से ज्यादा पेटीएम का एटीएम में वैयक्तिक बैंकिंग उपलब्ध

पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारत का एकमात्र मोबाइल प्रमुख बैंक है जो शून्य बैलेंस वाला खाता और डिजिटल लेन—देनों पर शून्य शुल्क लगाता है। रेणु सत्ती इसकी सीईओ है, और इसका मुख्यालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, भारत में है। पेटीएम के संस्थापक व सीईओ, विजय शेखर शर्मा के पास इस कंपनी के ज्यादातर स्टेक्स हैं, और बाकी शेयर वन97 कम्यूनिकेशंस लि. के पास हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लक्ष्य बैंकिंग उद्योग में नए व्यापारिक मॉडल का निर्माण करना है जो पूरे भारत में सेवाओं से वंचित या न्यूनतम सेवाएं प्राप्त करने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय सेवाएं लाने पर ध्यान दे।