100 प्लेटफार्म्स पर रिलीज हुआ गाना- इस गाने को टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप और VOD, ISP, DTH और CRBT जैसे 100 प्लेटफार्म्स पर एक साथ रिलीज किया गया है। इस गाने को प्रसून जोशी ने लिखा है। साथ ही पूरे देश को बांधने के लिए इसे हिंदी, बंगाली, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, भोजपुरी, असमिया, कश्मीरी, सिंधी, राजस्थानी और ओडिया जैसी 14 भाषाओं में गाया गया है।