31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमूल व मदर डेयरी को मुंहतोड़ जवाब देंगे बाबा रामदेव, लॉन्च किए नए मिल्क प्रोडक्ट्स

पतंजलि आयुर्वेद ने लॉन्च किए नए मिल्क प्रोडक्ट्स। पिछले साल सितंबर माह में कंपनी ने कई अन्य मिल्क प्रोडक्ट्स को किया था लॉन्च। हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए थे दूध के दाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 28 May 2019, 10:59 AM IST

Baba Ramdev

अमूल, मदर डेयरी को बाद बाबा रामदेव का मुंहतोड़ जवाब, लॉन्च किया नए मिल्क प्रोडक्ट्स

नई दिल्ली। हाल ही में अमूल ( Amul ) दूध और मदर डेयरी ( mother dairy ) ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा कर दिया है। इसके बाद अब योग गुरू से बिजनेस करने वाले बाबा रामदेव ने अब इन दोनो डेयरी कंपनियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज यानी सोमवार को बाबा रामदेव ने इन दोनों कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए पतंजलि का टोन्ड दूध, दही, लस्सी और छांछ लॉन्च किया। लॉन्च के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी कंपनी के सभी मिल्क उत्पाद अन्य कंपनियों की तुलना में सस्ते व बेहतर गुणवत्ता वाले होंगे।

हरियाणा और राजस्थान से होगा सप्लाई

टोन्ड दूध और लस्सी के अतिरिक्त पतंजलि ने दही भी लॉन्च किया। कंपनी ने दावा किया है कि उसके प्रोडक्ट्स अमूल और मदर डेयरी की तुलना में 5 रुपए तक सस्ते होंगे। साथ ही कंपनी ने गाय की दूध से बने पनीर को भी बाजार में लाने का ऐलान किया है। लॉन्च के दौरान बाबा रामदेव ने जानकारी दी कि पतंजलि के ये प्रोडक्ट्स हरियाणा और राजस्थान से सप्लाई किए जाएंगे।


पिछले साल भी पतंजलि ने बाजार में उतारे थे कई मिल्क प्रोडक्ट्स

पिछले साल सितंबर माह में ही बाबा रामदेव की स्वामित्व वाली कंपनी पतंजलि ने कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया था। इसमें पतंजलि आयुर्वेद ने काउ मिल्क, फ्लेवर्ड मिल्क, बटर मिल्क, चीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने नूडल्स और फ्रेंच फ्राई भी लॉन्च कर चुकी है। उत्तराखंड के हरिद्वार से काम करने वाली यह कंपनी ने साल 2020 तक 56,000 रिटेलर्स का नेटवर्क तैयार करने का फैसला लिया है, जिसके तहत वो अगले साल 1,000 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र करना चाहती है। पिछले वित्त वर्ष में ही पतंजलि ने अपने डेयरी प्रोडक्ट्स से 500 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। कंपनी ने यह भी कहा था कि वो प्रतिदिन 10 लाख लीटर डेयरी प्रोडक्ट बेचने को प्लान बना रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.