इस विज्ञापन से नाराज आईबीओसी के महासचिव सौम्य दत्ता का कहना है की विज्ञापन का जो विचार और लहजा दिखाया गया और इसका जो तात्पर्य है, वह घृणित और अपमानजनक है। इसका मकसद वाणिज्यिक लाभ के लिये बैंक प्रणाली में अविश्वास पैदा करना है। विज्ञापन में बैंक कर्मचारियों को बुजर्ग व्यक्ति के गलत व्यवहार करते दिखाया गया हैं। जबकि हम कभी अपने ग्राहकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते हैं। विज्ञापन में बैंक की गलत तस्वीर पेश की गई है।हम इसे सभी बैंकों की मानहानि का मामला मानते हैं। आभूषण कंपनी को इस मामले में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। अगर विज्ञापन वापस नहीं लिया जाता है, उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।