4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटिश एयरवेज की वेबसाइट हैक, करीब चार लाख यात्रियों के कार्ड डिटेल प्रभावित

विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर गत दिनों फ्लाइट बुक कराने वाले करीब चार लाख यात्रियों के कार्ड डिटेल चोरी कर लिए जाने की आशंका व्यक्त की है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Sep 07, 2018

British airways

ब्रिटिश एयरवेज की वेबसाइट हैक, करीब चार लाख यात्रियों के कार्ड डिटेल प्रभावित

नर्इ दिल्ली। विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर गत दिनों फ्लाइट बुक कराने वाले करीब चार लाख यात्रियों के कार्ड डिटेल चोरी कर लिए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए उन्हें अपने बैंक और क्रेडिट कार्ड प्रदाता से संपर्क करने की सलाह दी है।

इस तारीख को हैक हुए थे डाटा
कंपनी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अधिकारी एलेक्स क्रूज ने इस घटना पर अफसोस करते हुए कहा है कि उनकी कंपनी ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा को गंभीरता से लेती है। कंपनी का कहना है कि हैकर्स ने 21 अगस्त से पांच सितंबर के बीच उसकी वेबसाइट और ऐप को हैक कर ये डाटा चोरी किए। हालांकि उसका कहना है कि हैकिंग से यात्रियों के सिर्फ वित्तीय डाटा प्रभावित होने की संभावना है। हैकर्स ने यात्रा संबंधी विवरण या पासपोर्ट का विवरण चोरी नहीं किया है।

एयर कनाडा के भी हुए थे डाटा हैक
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत सप्ताह एयर कनाडा ने भी ऐसी जानकारी दी थी कि हैकर्स ने करीब 20,000 यात्रियों के डिटेल चोरी कर लिये। जुलाई में थॉमस कुक ने यह स्वीकार किया था कि हैकर्स ने यात्रियों के नाम, ईमेल और फ्लाइट डिटेल को चोरी किया। अमेरिकी विमानन कंपनी डेल्टा ने भी गत साल सितंबर और अक्टूबर में दो बार हैकर्स का निशाना बनने की सूचना दी थी।

इन खबरों को भी पढ़ें

पेट्रोल के दाम 87 आैर डीजल के 76 रुपए हुए पार, 50 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े दाम

नितिन गडकरी की इस घोषणा के बाद बजाज आॅटो ने कर दी एक मिनट में दो वाहनों को बनाने की घोषणा

आपके प्रीमीयम से हर साल पांच हजार करोड़ रुपए हर कमाता है एलआर्इसी

मुकेश अंबानी बड़ा धमाका, मुफ्त में दे रहे हैं एक जीबी 4जी डेटा, खर्च करने होंगे पांच रुपए

अब नोएडा में डाेनाल्ड ट्रंप बनाएंगे लोगों के लिए आशियाना, नवरात्र में मिलने लगेंगे फ्लैट

खराब हिप इम्प्लांट का मुआवजा देने को तैयार जॉनसन एंड जॉनसन, भारत सरकार के साथ करेगी काम