
China Bank
नई दिल्ली। कुछ दिन पहले बैंक खातों को लेकर एक रिपोर्ट आई थी। जिसमें कहा गया था कि पूरी दुनिया में कई करोड़ खाते खुले हैं। बैंकों में खातेदारों की संख्या जितनी बढ़ती जाएगी। उन बैंकों में काम करने वालों का काम भी उतना भी बढ़ता जाएगा। लेकिन क्या किसी ऐसे बैंक की कल्पना कर सकते हैं जहां खाताधारक तो हों लेकिन काम करने वाला कोई इंसान ना हो। फिर भी आम लोगों या यूं कहें कि खाताधारकों का काम ना रुकता हो। जी हां, दुनिया में ऐसा बैंक जिसके बारे में आज हम आपको बताने ज रहे हैं। ताज्जुब की बा तो ये है कि ये कोई प्राइवेट बैंक नहीं बल्कि सरकारी बैंक है। आखिर कहां है ये बैंक और कैसे काम करता है?
चीन में खुला अनोखा बैंक
चीन में एक ऐसा बैंक खुला है जहां कोई इंसान काम नहीं करता है। वहां पर काम करने वाले रोबोट हैं। रोबोट ही उस बैंक के सभी खाताधारकों के अकाउंट को मैनेज करते हैं। इस अनोखे बैंक को खुले हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। इसलिए जब लोग उस बैंक में गए थे तो वो चकरा गए थे। ताज्जुब की बात तो ये है कि ये रोबोट ग्राहकों से बातचीत भी करते हैं। यह रोबोट फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के जरिए ग्राहकों की पहचान करते हैं। यह बैंक पिछले सप्ताह शंघाई में के हॉग्पू जिले में शुरू हुआ है। चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक (सीसीबी) की ब्रांच पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फेस रिकग्निशन और वर्चुअल रियल्टी पर आधारित है।
सीबीसी है चीन का दूसरा सबसे बड़ा बैंक
बिजिंग के सीसीबी ने कहा है कि इस मानवरहित ब्रांच से बैंकिंग सेवाएं आसानी से और तेजी से होंगी। बैंक के गेट पर एक ह्यूमनोएड रोबोट है जो आने वालों ग्राहकों का स्वागत करता है और फिर उनके सवालों के जवाब देता है। सीसीबी चीन का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। इसकी शंघाई में ही कुल 360 से ज्यादा शाखाएं हैं।
मनी ट्रांसफर से लेकर अकाउंट हैंडलिंग तक
बैंक में एंट्री के लिए ग्राहकों को अपना राष्ट्रीय पहचान कार्ड स्वाइप करना होता है। इसके बाद मशीन ग्राहक का चेहरा स्कैन करती है। यह रोबोट ग्राहक के अकाउंट खोलने से लेकर पैसा ट्रांसफर करने तक हर काम करते हैं जो एक बैंक कर्मचारी करता है। जानकारों की मानें तो वर्ल्ड बैंकिंग फ्यूचर हम इस बैंक में देख सकते हैं। जैसे रोबोट की फंक्शनिंग में सुधार हो रहा है आने वाले दिनों में रोबोट और भी काम करते हुए दिखाई देंगे।
Published on:
26 Apr 2018 12:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
