नई दिल्ली। दूसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो 5 से 10 नवंबर तक चीन के शांगहाई में आयोजित होने जा रहा है। इस बार के एक्सपो में भाग लेने वाले उद्यमों का उत्साह पहले एक्सपो से कहीं ज्यादा बड़ा है। अनुमान है कि इस बार के एक्सपो में पहली बार प्रदर्शित नए उत्पादों और तकनीकों की संख्या पहले एक्सपो से भी बहुत अधिक होगी। जानकारी के अनुसार, दूसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में कुल सात प्रदर्शनी क्षेत्र हैं, जो सेवा व्यापार, मोटर वाहन, उपकरण, प्रौद्योगिकी जीवन, उच्च गुणवत्ता वाला जीवन, चिकित्सा उपकरण और स्वास्थ्य सेवा, खाद्य और कृषि उत्पाद संबंधी हैं। पहले एक्सपो की तुलना में इस बार के एक्सपो में वृद्ध सेवा संबंधी सामग्री जोड़ी गई है और साथ ही खुला प्रदर्शनी क्षेत्र, खुला चालक-रहित कार प्रदर्शनी क्षेत्र भी स्थापित किए गए हैं।