नई दिल्ली : कोरोना वायरस हर बदलते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है, आर्थिक जगत से लेकर आम जनजीवन पर इसका असर साफ देखा जा रहा है। कई जिलों में लॉकडाउन घोषित हो चुका है। इन्ही सबके बीच सोमवार अरविंद केजरीवाल के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हुआ । दिल्ली बजट की घोषणा करते हुए मनीष सिसोदिया ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए 50 करोड़ के फंड का ऐलान किया है। आप इस बजट पर कुछ टिप्पणी करें उससे पहले बता दें कि ये महज शुरूआती बजट है हालात के अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है।