इस घोटाले की जांच कर रही पुणे पुलिस की क्राइम सेल आैर र्इडी ने अपने पाया है कि राज कुंद्रा समेत बाॅलीवुड के कर्इ अन्य सितारे भी इस तरह की स्कीम को बढ़ावा दे रहे हैं। पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार अमित भारद्वाज gatbitcoin.com नाम की एक वेबसाइट बनाकर लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है। अभी तक सामने आए आंकड़ों को देखें तो इस घोटाले की रकम 2,000 करोड़ रुपए आंकी गर्इ है। प्रवर्तन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि राज कुंद्रा इस मामले में दोषी हैं या वो मात्र इसमें एक निवेशक हैं। आज वो अपन बयान दर्ज करा रहे हैं। आैर इस बयान में ही ये बातें साफ हो पाएंगी।