
नई दिल्ली।ई-कॉमर्स में अपनी पैठ बनाने के बाद देश की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने ऑफलाइन स्टोर खोलना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में फ्लिपकार्ट ने बेंगलुरु में पहले फर्नीचर अनुभूति केंद्र (एक्सपीरियंस सेंटर) की शुरूआत की है। कंपनी एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अब ऑफलाइन स्टोर खोलकर भी लोगों को सुविधा उपलब्ध कराएगी।
ऑफलाइन में रखा कदम
कंपनी ने बयान जारी करतं हुए कहा कि करीब 1,800 वर्ग फीट में फैले इस सेंटर में ग्राहक फर्नीचर को सामने से देखकर एवं छूकर अनुभव कर सकेंगे। इसके साथ ही सामने से देखने के बाद सामना खरीदने का एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है। इस एक्सपीरियंस सेंटरों पर ग्राहकों को सामान खरीदने के बाद एक अलग ही अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें: 1 अरब डॉलर की इकोनॉमी वाला पहला राज्य बन सकता है उत्तर प्रदेश, Flipkart के CEO ने जताई उम्मीद
गूगल के साथ मिलाया हाथ
इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस स्टोर को बेहतरीन बनाने के मकसद से गूगल को भी अफने साथ जोड़ा है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) ने सेंटरों को गूगल लैंस से जोड़ने के लिए गूगल से हाथ मिलाया है। फ्लिपकार्ट ने अपना फर्नीचर स्टोर ऐसे वक्त में शुरू किया है जब स्वीडन की फर्नीचर कंपनी पूरे भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के बारे में विचार कर रही है।
कई कंपनियां हैं दौड़ में शामिल
इसके अलावा इसी क्षेत्र में कारोबार करने वाली ऑनलाइन कंपनियां जैसे पीपरफ्राई, अर्बन लैडर तथा लाइवस्पेस भी पिछले कुछ वर्षों से ऑफलाइन स्टोर खोलने पर विचार कर रही हैं। कंपनी की इस पहल से ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही इस स्टोर में ग्राहकों को कई नई और खास सुविधाएं मिलेंगी।
लोगों को मिलेगा नया अनुभव
कंपनी के इस तरह के एक्सपीरियंस सेंटर पर ग्राहक अपने स्मार्टफोन के द्वारा अपने फर्नीचर आईकन को स्कैन कर उसे अच्छे से देख सकते हैं। इस सेंटर में कई ब्रांड्स के सामान आपको देखने को मिलेंगें। भारत में ऑनलाइन फर्नीचर बाजार 2018 में 17 अरब डॉलर रहा था।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
29 Jul 2019, 3:30 PM IST
Published on:
29 Jul 2019, 1:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.