24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hand Sanitizer के बाद Fruits and Vegetables बेचेंगी FMCG Companies

Marico से लेकर Cavinkare कंपनी लेकर आ रही है नए प्रोडक्ट्स कंपनियों की मानें आदतों में बदलाव के साथ नए प्रोडक्ट्स जरूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 May 2020, 9:44 AM IST

FMCG Sector

FMCG companies are called to buy fruits and vegetables after sanitizer

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) से लडऩे के लिए हैंड सैनिटाइजर ( Hand Sanitizer ) लॉन्च करने के बाद एफएमसीजी कंपनियों ( FMCG Companies ) ने फल और सब्जियां ( Fruits and Vegetables ) बेचने का काम भी शुरू कर दिया है। अब ये कंपनियों देश के लोगों को फ्रेश फ्रूट और वेजिटेबल्स भी मुहैया कराएंगी। इसके अलावा कंपनियों की ओर से गैजेट्स और डिसइनफेक्टैंट्स ( Gadgets and Disinfectants ) लांच करने की तैयारी कर रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एफएमसीजी कंपनियों की ओर से किस तरह के नए प्रोडक्ट्स लांच करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- Real Estate Sector को संजीवनी देंगी चीन से उठकर भारत आने वाली कंपनियां

एफएमसीजी कंपनियां लेकर आ रही हैं नए प्रोडक्ट्स
एफएमसीजी कंपनियां अब अन्य नए उत्पाद भी बाजारों में ला रही हैं, जिनमें फलों व सब्जियों, गैजेट्स और विभिन्न सतहों के लिए डिसइनफेक्टैंट्स जैसी चीजें शामिल हैं। मैरिको लिमिटेड की ओर से एक ऐसे नए उत्पाद की पेशकश की गई है, जो फलों व सब्जियों की सतह पर मौजूद कीटाणु, जीवाणु, वैक्स या मोम और मिट्टी को साफ करने में मददगार है, जबकि केविनकेयर ने व्यक्तिगत गैजेट्स (फोन, लैपटॉप इत्यादि) और इंसानों के स्पर्श में आने वाली सतहों के लिए सरफेस स्प्रे क्लीनजर्स को लांच किया है।

यह भी पढ़ेंः- RIL को Q4 profit में नुकसान, JIO का मुनाफा 178 फीसदी बढ़ा

बदल रही है लोगों की आदतें
मैरिको के मुताबिक, शरीर, हाथ, घर व रसोई की साफ-सफाई पर आजकल विशेष ध्यान दिया जा रहा है और वर्तमान परिस्थिति के साथ तालमेल बिठाने के लिए उपभोक्ता की नई आदतें भी विकसित हो रही हैं, हालांकि अभी भी ताजे उत्पादों की पूर्ण स्वच्छता पानी से धोने तक में ही सीमित है। कंपनी आगे कहती है कि मशरूम को छोड़कर अन्य फलों व सब्जियों को ढक्कन भर वेजी क्लीन के सॉल्यूशन में कुछ देर भिगोकर इसे हाथ से रगड़कर साफ किया जा सकता है और इसके बाद इसे तीस सेकेंड तक के लिए दो से तीन बार बहते हुए नल के पानी से धो लें।

यह भी पढ़ेंः- सरकार का एक और झटका, महंगाई भत्ता के बाद सरकार ने NPS पर लगाई रोक

केविनकेयर लेकर आएगी नए प्रोडक्ट्स
केविनकेयर ने कहा कि गैजेट्स व अन्य सतहें जैसे कि दरवाजे, कुंडी, धातु, शीशा सहित अन्य कई अदृश्य जीवाणुओं की मौजूदगी के चलते खतरे के स्त्रोत हैं। केविनकेयर के मुताबिक, बैक्टो-वी गैजेट और मल्टी सरफेस डिसइंफेक्टेंट्स विभिन्न चैनलों में उपलब्ध कराई जाएंगी।