नई दिल्ली : कोरोनावायरस ( Corona Pandemic ) का कहर हर बदलते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गूगल ने अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रकते हुए एक बड़ा फैसला किया है। Google ने अपने ज्यादातर कर्मचारियों को जुलाई 2021 तक घर से काम (work from home) करने की अनुमति देने का फैसला किया है । सोमवार को इस बारे में कंपनी ने आधिकारिक जानकारी दी। सोमवार को कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में, Google के CEO सुंदर पिचाई ( Google CEO Sundar Pichai ) ने कहा, "कर्मचारियों को आगे की योजना बनाने की क्षमता देने के लिए हमने पूरी दुनिया में अपने कर्मचारियों के लिए 30 जून, 2021 तक के लिए वर्क फ्रॉम होम ( Work From Home ) के विकल्प को बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिन लोगों को ऑफिस में रहकर काम करने की जरूरत नहीं है। उन्हें जून 2021 तक वर्क फ्राम होम की इजाजत होगी।