3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार सिखाने जा रही हैं पैसे कमाने का बेहद ही खास तरीका, अब आसानी से घर बैठे कमा सकेंगे पैसे

आजकल लगभग सभी लोग फेसबुक या कोई ना सोशल मीडिया का इस्तेमाल जरूर करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग घंटों तक फेसबुक और व्‍हाट्सऐप पर लगे रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 29 Aug 2018, 10:41 AM IST

सोशल मीडिया

केंद्र सरकार भी साल 2018-19 में सोशल मीडिया मार्केटिंग में 2 लाख लोगों को नौकरी मिलने का दावा कर चुकी है। यही वजह है कि सरकार समय-समय पर इस तरह की ट्रेनिंग देकर सोशल मीडिया मार्केटिंग की बारीकियां बता रही है। अगर आप जॉब कर रहे हैं तो भी परेशान न हों। यह ट्रेनिंग छुट्टी के दिन यानी शनिवार और रविवार को दी जा रही है।

मार्केटिंग

इस ट्रेनिंग का आयोजन 8 और 9 सितंबर को रखा हैं। ये ट्रेनिंग दो दिन की होने वाली हैं। दो दिन की इस ट्रेनिंग में आपकों कई तरीके से सोशल मीडिया से कमाई करना सीखाया जायेगा। इसके जारिए आप पैसे कमा सकते हैं।

बि‍जनेस

सोशल मीडि‍या के माध्‍यम से आप बहुत कम लागत से अपने बि‍जनेस की रीच बहुत लोगों तक पहुंचा सकते हैं। सोशल मीडि‍या की पहुंच और पावर बहुत ज्‍यादा है। अगर कि‍सी को अपने बि‍जनेस की ब्रांडिंग करनी है तो आज उसका सबसे आसान और कि‍फायती रास्‍ता सोशल मीडि‍या है।

 सोशल मीडिया मार्केटिंग

इस ट्रेनिंग में सोशल मीडिया मार्केटिंग से कमाना, सोशल मीडिया को यूज करके अपना बिजनेस शुरू करना, यू-ट्यूब चैनल शुरू करना, यू-ट्यूब के माध्‍यम से डॉलर कमाना, गूगल एडसंस के माध्‍यम से कमाई करना, फेसबुक से अर्निंग, ब्‍लॉगस्‍पॉट के माध्‍यम से अर्न करना, व्‍हाट्स-ऐप मार्केटिंग, बी2बी लिंकडिन नेटवर्किंग टिप्‍स व ट्रिप, लर्न वायरल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स को सोशल मीडिया से लिंक करना, गूगल एडवर्डस, इंस्टाग्राम एवं पिनटरेस्‍ट, विकीपीडिया, डेलीमोशन, साउंड क्‍लाउड का इंट्रोडक्‍शन और वर्क फॉर होम, ऑनलाइन क्राउड फंडिंग के बारे में बताया जाएगा।

 स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम

सरकार ने अपने स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत यह ट्रेनिंग शुरु की हैं। इस ट्रेनिंग का जिम्‍मा द नेशनल इंस्‍टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्‍योरशिप एंड स्‍मॉल बिजनेस डेवलपमेंट (निसबड)को दिया हैं। यह कई सालों से युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा है। निसबड ने एंटरप्रेन्‍योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन सोशल मीडिया मार्केटिंग का आयोजन 8 व 9 सितंबर को किया है।