
खुशखबरीः आम जनता को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इन ट्रेनों के किराए में हुर्इ कटौती
नर्इ दिल्ली।भारतीय रेलवे लगातार यात्रियाें को सुविधाएं देने की प्रयास में जुटी हुर्इ है। इस सिलसिल में अब दक्षिण-पश्चिम रेलवे (SWR) ने एसी कोच के किराए में कटौती कर दी है। रेलवे ने पांच प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में कटौती की गर्इ है। इनमें बेंगलुरु, गदग आैर मैसूर से चलने वाली ट्रेनें हैं। रेलवे ने किराट में कटौती इसलिए किया है ताकि अधिक से अधिक यात्री इन ट्रेनों के एसी कोच या चेयर कार में यात्रा कर सकें।
कम हुर्इ थी एसी कोच में यात्रियों की संख्या
बताते चलें कि हाल में आर्इ कैग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे की किराया नीति में कमी के कारण यात्री एसी कोच को कम तवज्जो दे रहे हैं। हाल ही मे एसी कोच के किराए में कटौती को डायनामिक फेयर फिक्सिंग आैर मांग-उपलब्धता के आधार पर की गर्इ है। इस फैसले के बाद रेलवे ने दूसरे जाेनल रेलवे को भी अनुसरण करने के लिए कहा है। रेलवे चाहती है कि अधिक से अधिक यात्री एसी कोच में यात्रा करें। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने किराए में 235 रुपए तक की कमी कर दी है। इसके बाद अब दूसरे जोनल रेलवे के किराए में कटौती देखने को मिल सकती है।
इन ट्रेनों के किराए में हुर्इ कटौती
ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कुछ समय में कर्इ एेसे मामले अाए हैं जहां फर्स्ट एसी का किराया विमान के किराए के बराबर के स्तर तक पहुंच गया था। गदग-मुंबर्इ एक्सप्रेस के एसी कोच का किराया 495 रुपए से घटाकर 435 रुपए तक कर दिया गया है। मैसूर आैर बेंगलूरू के बीच चलने वाली इस ट्रेन के लिए नया किराया 3 दिसंबर से प्रभावित हो जाएगा। वहीं मैसूर-शिरडी साप्ताहिक एक्सप्रेस के किराए को भी 495 रुपए से घटाकर 260 रुपए कर दिया है। यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी 3 टियर का किराया 735 रुपए से घटाकर 490 रुपए हो गया है। इस ट्रेन के लिए नया किराया 30 नवंबर से प्रभावी होगा। यशवंतपुर-सिंकदराबार एक्सप्रेस के किराए में भी कटौती की गर्इ है। इस ट्रेन में अब सफर करने के लिए 345 रुपए की जगह 305 रुपए देने होंगे। ये नर्इ दर 22 नवंबर से प्रभावी होगा। यशवंतपुर-हुबली एक्सप्रेस के किराए को भी घटाकर 735 रुपए से 590 रुपए कर दिया गया है।
Published on:
13 Aug 2018 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
