
नई दिल्ली। फ्रांस की बीमा कंपनी एक्सा ने बरमुडा के एक्सएल ग्रुप को खरीदने के लिए करीब 9.75 खरब रुपए (15 बिलियन डॉलर) में डील किया हैं। एक्सा यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। एक्सा ने इस खरीद को लेकर उम्मीद जताया है कि इस डील के बाद उसे प्रॉपर्टी और आकस्मिक बीमा कंपनी की कमाई में लगभग 50 फीसदी तक इजाफा होगा। एक्सएल ने इस ऑफर को मान लिया हैं। एक्सा ने कहा है कि वो इस डील का भुगतान अपने अमरीकी कारोबार से मिलने वाले कर्ज, नकदी और आइपीओ की कमाई से करेगा।