28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कंपनी ने पेश किए सबसे सस्ते मोबाइल, दमदार बैटरी के साथ ये हैं अाकर्षक फीचर

भारतीय कंपनी ब्रिटजो ने अपने सस्ते और किफायती मोबाइल फोन पेश किए हैं। कंपनी ने ये मोबाइल ग्रामीण भारत को डिजिटल करने के उद्देश्य से उतारे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 17 Apr 2018, 7:42 PM IST

IVVO Mobile

नई दिल्ली। भारतीय कंपनी ब्रिटजो ने अपने सस्ते और किफायती मोबाइल फोन पेश किए हैं। कंपनी ने ये मोबाइल ग्रामीण भारत को डिजिटल करने के उद्देश्य से उतारे हैं। कंपनी ने अपने मोबाइल बांड को IVVO नाम दिया है। कंपनी ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आठ स्मार्ट 2जी फीचर फोन लॉन्च किए। इन फोन्स को प्रोडक्ट कैटेगरी बीट्ज, प्राइमो, सेल्फी, टफ और वोल्ट में बांटा गया है। कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही अपना पहला 4जी फीचर फोन ‘स्किपर’ लॉन्च करेगी। साथ ही दो एंड्रॉयड गो 4जी स्मार्टफोन भी लॉन्च होंगे, जो स्मार्टफोन सीरीज ‘स्टॉर्म’ के तहत आएंगे। कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए सभी प्रोडक्ट्स की कीमत 649 से 5,999 रुपए के बीच है। यह फोन मूलतः ग्रामीण आबादी के लिए है, जिसमें बहुभाषी समर्थन, फीचर फोन-बेस्ड वॉट्सएप और वाई-फाई टीथरिंग, फेशियल रिकग्निशन, शैटरप्रूफ स्मार्टफोन स्क्रीन उपलब्धहै।

शॉक-प्रूफ डिजाइन समेत कई फीचर से युक्त हैं सभी मोबाइल

कंपनी की ओर से शुरुआत में तीन स्मार्ट फीचर फोन बीट्ज कैटेगरी में और दो फीचर फोन प्राइमो, एक-एक टफ, वोल्ट और सेल्फी कैटेगरी में लॉन्च किए गए हैं। कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए इन मोबाइल फोन्स में स्मार्ट एप्लीकेशंस, के-टाइप बॉक्स स्पीकर, शॉक-प्रूफ डिजाइन, वायरलेस एफएम, लंबे समय तक चलने वाली दमदार बैटरी, ऑटोमेटिक कॉल रिकॉर्डिंग और वन-टच म्यूजिक एक्सेस जैसे फीचर दिए गए हैं।

कम कीमत में उत्कृष्ट तकनीक उपलब्ध कराने पर फोकस

लॉन्चिग के मौके पर ब्रिटजो के सीइओ और फाउंडर प्रदिप्तो गांगुली ने कहा कि ब्रिटजो ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक मोबाइल फोन्स को ज्यादा विकसित किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनका यह ब्रांड ग्रामीण भारत में डिजिटाइजेशन के को बढ़ावा देगा। गांगुली ने कहा कि उनकी कंपनी के पूरा फोकस अपने ग्राहकों को कम कीमत में उत्कृष्ट तकनीक उपलब्ध कराने पर है। इसके अलावा कंपनी की योजना ग्रेटर नोएडा में एक असेम्बलिंग लगाने की है। इस यूनिट को स्थापित करने में कंपनी करी 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

जल्द लॉन्च होगा 4जी फीचर फोन

कंपनी के सीइओ और फाउंडर प्रदिप्तो गांगुली ने बताया कि IVVO की ओर से जल्द ही अपना पहला 4जी फीचर फोन 'स्किपर' लॉन्च किया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए इन 4जी फीचर फोन्स में 22 भारतीय भाषाओं को पढ़ने की सुविधा दी जाएगी।