3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio Vs Vodafone : दशकों पुराना Vodafone को हराकर Reliance Jio बना अव्वल

jio vs vodafone दूसरी तिमाही में Reliance jio को 183% बढ़ोतरी बाकी दूसरसंचार कंपनियों ( Airtel, IDEA-Vodafone ) की हालत खराब यूजर्स के मामले में भी Reliance jio का जलवा बरकरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 7 Aug 2020, 5:19 PM IST

jio vs vodafone

jio vs vodafone

नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी ( Corona Pandemic ) और लॉकडाउन ( Lockdown ) की वजह से जहां सभी को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा रहा है ऐसे में रिलायंस जियो उन चंद कंपनियों में से आती है जोलगातार सफलता की ऊंचाई छू रहा है। जहां एक ओर रिलायंस का जलवा लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं जियो ( reliance jio ) के प्रतिद्वंदी कंपनी एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ( vodafone -idea ) के हालात लगातार खराब होते जा रहा है। जियो द्वारा पेश रिपोर्ट में दूसरी तिमाही में कंपनी को 183% बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है।

57,000 रूपए पर पहुंची सोने की कीमत, सरकार दे रही है आखिरी बार सस्ते में खरीदने का मौका

यूजर्स में नंबर 1-

टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( TRAI ) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने जनवरी 2020 में 65.5 लाख नए यूजर जोड़े। फिलहाल कंपनी के कुल यूजर्स की संख्या बढ़कर 37.6 करोड़ हो गई है। यानि सब्सक्राइबर बेस की रेस में कंपनी ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को पछाड़ दिया है।

यूजर्स की बात करें तो जियो का यूजर बेस ( reliance jio users ) जनवरी में बढ़कर 37.65 करोड़ हो गया था तो वहीं वोडाफोन-आइडिया ( vodafone ) की बात करें को इनका यूजर बेस 32.89 करोड़ रहा।

तो वहीं यूजर्स के मामले में अप्रैल महीने में टेलीक़म कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ है। लॉकडाउन के दौरान एयरटेल ने करीब 52.6 लाख यूजर्स गंवाए हैं और वोडाफोन-आइडिया के 45.1 लाख यूजर्स कम हुए हैं। इस तरह दोनों कंपनियों के करीब 1 करोड़ यूजर्स कम हुए हैं। वहीं, इस दौरान रिलायंस जियो को फायदा हुआ है मार्केट की खराब हालत के बावजूद भी 15.7 लाख से ज्यादा नए यूजर्स ऐड किए।

फिलहाल जियो का यूजरबेस अप्रैल में हुई ग्रोथ के बाद 38.9 करोड़ हो गया है। हालांकि, मार्केट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि टैरिफ प्लान महंगे हो सकते हैं। इससे वोडाफोन को और नुकसान होने की संभावना है ।

आपको बता दें कि दिंसबर 2019 में जब लगभग 3 साल के बाद टैरिफ प्लान्स की कीमत बढ़ी थी तो सबसे ज्यादा नुकसान वोडाफोन को उठाना पड़ा था । वोडाफोन-आइडिया को दिसंबर में टैरिफ महंगा किए जाने के बाद 30.62 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ। जबकि जियो को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा था ।