नर्इ दिल्ली। वैसे तो हम अक्सर अमरीकी कंपनियों को भारत में निवेश करने की बात सुनते हैं। क्योंकि अमरीका आैर उसकी कंपनियांं भारत को अपने लिए सबसे बेहतरीन बाजार के साथ अपने लिए सस्ते वर्कर के यप में भी देखती है। लेकिन इस बार थोड़ा इसके विपरीत हुआ है। भारत की जेएसडब्ल्यू स्टील अमेरिका में 6,800 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश अपने स्टील प्लांट में करने जा रही है। यह स्टील प्लान टैक्सास और ओहियो में है। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर भारतीय कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील की तारीफ की है।
कंपनी ने दी इस बात की जानकारी
जेएसडब्ल्यू स्टील के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रंप ने कहा है कि ‘स्टील वापस लौट रहा है। अमरीका में स्टील निर्माण की क्षमता बढ़ रही है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील ने बताया है कि अमरीका के काॅमर्स सेक्रेट्री विल्बर रॉस कंपनी के इन्वेस्टमेंट प्लान की तारीफ की है। कंपनी के अनुसार उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि आेहियो में निवेश बढ़ाने के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील को बधाई।