नई दिल्ली : कोरोना महामारी ( Corona Pandemic ) की वजह से फेस मास्क ( Face Mask ) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। लगभग हर इंसान घर से बाहर निकलते ही मास्क लगा लेता है ।मास्क की इस बढ़ती डिमांड ( Mask Demand ) को देख कर के देश में कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने mask बनाना शुरू कर दिया है आज की तारीख में Addidas से लेकर के कई लोकल छोटे मैन्युफैक्चरर्स भी यह फेस मास्क बना रहे हैं । अब Mask बनाने के इस बिजनेस में खादी ग्राम उद्योग भी उतर आया है , खादी ग्राम उद्योग ने न सिर्फ मास्क बनाने की शुरुआत की है बल्कि एक कदम आगे बढ़ाते हुए इन Mask को ऑनलाइन बेचना ( Khadi Mask Available Online ) शुरू कर दिया है ताकि लोगों को बिना वजह घर से बाहर ना निकल ना पड़े ।