27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारुति ने अपनी इस गाड़ी को किया रिकॉल, सामने आई सबसे बड़ी कमी

मारुति कंपनी अपनी 640 वाणिज्यिक वाहन सुपरकैरी गाडिय़ों को रिकॉल कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 3 Oct 2018, 3:31 PM IST

maruti suzuki

मारुति ने अपनी इस गाड़ी को किया रिकॉल, सामने आई सबसे बड़ी कमी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी किसी गाड़ी को रिकॉल करे ऐसा कम ही देखने को मिलता है। लेकिन मारुति को अपनी गाड़ी को भी रिकॉल करना पड़ रहा है। कंपनी अपनी 640 गाडिय़ों को रिकॉल कर रही है। कंपनी इस बात की जानकारी आज ही दी है। जिसके बाद सुपरकैरी रखने वाले ग्राहकों में खलबली मच गई है।

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी में फ्यूल पंप आपूर्ति में संभावित गड़बड़ी को देखते हुए 20 जनवरी से 14 जुलाई 2018 के बीच निर्मित हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपरकैरी को वापस मंगाने का फैसला किया है। कंपनी के डीलर आज से वाहन मालिकों से संपर्क करने लगेंगे। यात्री वाहन बाजार में देश की सबसे बड़ी कंपनी ने सुपरकैरी के रूप में अपना पहला वाणिज्यिक वाहन बाजार में उतारा है।

फ्री में होगा बदलाव

कंपनइी ने जानकारी दी कि अगर सुपरकैरी के फ्यूल पंप सप्लाई की जांच के बाद अगर उसमें कोई गड़बड़ी पाई गयी तो उसे नि:शुल्क बदला जाएगा। कंपनी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे मारुति सुजुकी की वेबसाइट पर जाकर अपना चेसिस नंबर डालें ताकि यह पता चल सके कि उनके वाहन के फ्यूल पंप की जाँच जरूरी है या नहीं।

यह भी पढ़े:-ILFS संकटः NBFC अौर म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए खड़ी हुर्इ मुसीबतें

मारुति का पहला कमर्शियल वाहन है सुपर कैरी

आपको यह जानकारी आश्चर्य होगा कि सुपर कैरी मारुति का पहला कमर्शियल वाहन है। उसके बाद भी कंपनी को लग रहा है कि उसके फ्यूल पंप में दिक्कत आ रही है। इस वाहन की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। इस वाहन की अधिकतम स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। साथ ही सामान रखने की काफी जगह मौजूद है। लोगों में इस गाड़ी की लोकप्रियता कम समय में ही काफी बन गई है।