मोदी सरकार ( modi govt ) ने कल ही इस पैकेज का ऐलान करके लोकल को वोकल बनाने की बात कह दी थी और आज पैकेज के एक्शन प्लान में भी वो साफ नजर आया । इकोनॉमी की बैकबोन कहे जाने वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग को मोदी ने जरूर पैकेज में तोहफा दिया है। और माना जा रहा है कि इस सेक्टर की वजह से ही आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था का रुख बदलेगा । मोदी सरकार का msme सेक्टर को उठाया गया कदम वास्तव में गेम चेंजर साबित होगा और इस बात को एक्सपर्ट्स भी मानते हैं । खुद NITI Aayog के CEO अमिताभ कांत का कहना है कि मोदी सरकार का ये कदम गेमचेंजर है।