अब बात करते हैं बिजनेस जगत के चौंकने की तो दरअसल फ्यूचर ग्रुप अमेजन के साथ हिस्सेदार है और ऐसे में रिलायंस के इस कदम से अमेजन ( amazon ) को भारत में झटका लग सकता है। इससे पहले भी दोनों कंपनियों की प्रतिद्वंदिता की खबरें आ रही थी, दरअसल अमेजन भी फ्यूचर ग्रुप ( future group ) में हिस्सेदारी की कोशिशें कर रहा है । ऐसे में अगर रिलायंस इस डील के लिए आगे आ जाता है तो अमेजन के साथ फ्युचर ग्रुप की डील खतरे में पड़ जाएगी। रिलायंस के निवेश से फ्यूचर समूह के संस्थापक किशोर बियानी ( kishor biyani ) को कर्ज उतारने में मदद मिल जाएगी। और इसके लिए फ्यूचर ग्रुप अमेजन के साथ अपने कारोबारी रिश्तों को भी खत्म कर सकता है।