नई दिल्ली। हाल ही में एशिया के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका की सगाई हुई हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की पार्टी इतनी बड़ी थी की नेता से लेकर बड़े-बड़े बॉलीवुड अभिनेता तक वहां पहुंचे थे। दोनो की सगाई का कार्ड ही बस डेढ़ लाख रुपए का बताया जा रहा था। ऐसे में इन खबरों को सुनकर लोगों को बड़ा झटका लगा था की आकाश और श्लोका की शादी किसी 5 स्टार होटल में नहीं बल्कि देवभूमि उत्तराखंड के मंदिर में हो सकती है। लेकिन अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई हैं। दरअसल मुकेश अंबानी बेटे आकाश और श्लोका की शादी देवभूमि उत्तराखंड में इसलिए करना चाहते है क्योंकि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री की कामयाबी के पीछे बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का आशीर्वाद को मानते हैं। देश के बड़े कॉरपोरेट्स भले ही बिजनेस करने में मास्टर हैं लेकिन कामयाबी या पारवारिक कामों में भगवान को शामिल करना नहीं भूलते। यहीं कारण है की आकाश और श्लोका की शादी किसी 5 स्टार होटल में नहीं बल्कि देवभूमि उत्तराखंड के मंदिर में हो सकती है।