ये बड़ा फैसला गति फाउंडेशन और उत्तराखंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की जॉइंट स्टडी के बाद लिया गया है। इस स्टडी के अनुसार, पिछले साल उत्तराखंड में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा फैलाने वालों में मैगी के साथ पेप्सिको, लेज चिप्स और पारले की फ्रूटी जैसे प्रमुख ब्रांड्स का नाम शामिल था। नेस्ले के प्रवक्ता ने बताया, हमें पूरा भरोसा है कि इससे उपभोक्ताओं का व्यवहार बदलेगा और उन्हें कचरे को डस्टबिन में डालने की जिम्मेदारी का अहसास होगा। नेस्ले इंडिया की स्कीम के खाली पैकेट को समेटने और ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी इंडियन पलूशन कंट्रोल असोसिएशन की होगी।