खबरों के अनुसार, कंपनी की योजना सबसे पहले दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में अपने उत्पाद लॉन्च करेगी। खबरों में कहा गया है कि पतंजलि की ओर अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ती दर पर उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। माना जा रहा है कि कंपनी का मुख्य मुकाबला डेयरी उत्पाद बेचने वाली अमूल, सरस, मदर डेयरी, नमस्ते इंडिया, पारस और गोपालजी जैसी दिग्गज कंपनियों से होगा। पतंजलि का कहना है कि फिलहाल वो अपने इन उत्पादों को पतंजलि चिकित्सालय और आरोग्य केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा चुनिंदा दुकानदारों के माध्यम से इन्हें बेचा जाएगा। कंपनी के अनुसार उसके यह उत्पाद पहले केवल रजिस्टर्ड लोगों को ही उपलब्ध कराए जाएंगे।