
नर्इ दिल्ली। अब उन रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेल सुविधा देने जा रही है जिन्हें रेल यात्रा के बाद स्टेशन से घर जाने के लिए कैब बुक करने में परेशानी होती हैं। भारतीय रेलवे अब एंड टू एंड ट्रैवल बुकिंग की सुविधा देने जा रहा है।इसमें कैब की भी सुविधा शामिल है। अब IRCTC के मोबाइल एेप से भी कैब की बुकिंंग कर सकते हैं। इसके लिए रेल कनेक्ट मोबाइल एेप, जिसे IRCTC ने लाॅन्च किया है, में आपको सोमवार से कैब बुक करने की अतिरिक्त सुविधा दी गर्इ है। दरअसल, कैब सर्विस कंपनी आेला ने IRCTC के साथ एक करार किया है जिसके बाद आेला अब रेलवे यात्रियों को कैब सर्विस मुहैया कराएगा।
एेसे करें IRCTC एेप से कैब बुक
IRCTC के इस एेप से आपको कैब बुक करने के लिए सबसे पहले इस एेप में आपको लाॅग इन करना होगा। जिसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना होगा । इसमें आपको कैब बुकिंग के विकल्प मिलेगा। IRCTC ये सुविधा आपको देशभर के कुल 102 शहरों में देगा।
सात दिन एडवांस में कर सकते हैं बुकिंग
IRCTC के इस सुविधा की सबसे खास बात ये है कि आप अपनी यात्रा के सात दिन एडवांस में ही बुकिंग कर सकते है। सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों को अब मोबाइल एेप के जरिए डोरस्टेप कनेक्टिवीटी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कैब के किराया सामान्य आेला किराए के बराबर ही होगा।
IRCTC के एेप में होते रहें है ये बदलाव
अक्टूबर 2014 में IRCTC ने जनरल रिजर्वेशन टिकट बुक करने के लिए एंड्राॅयड मोबाइल एेप लाॅन्च किया था। उस समय IRCTC आपको सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही टिकट बुक करने की सुविधा देता था। बाद में इसे अपडेट करके साल 2016 में एक बार फिर से लाॅन्च किया गया था। हालांकि इस एेप से तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा जनवरी 2017 में दिया गया। IRCTC का ये मोबाइल एेप अप्रैल 2017 में रेलवे यात्रियों के बीच खूब पाॅपूलर हुआ। इस समय भारतीय रेलवे ने इस एेप से तत्काल टिकट बुक करने के 30 मिनट की सीमा को खत्म कर दिया था।
Published on:
20 Mar 2018, 9:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.