4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ola electric scooter: 10 बातें जो आपको जाननी चाहिए!

Ola Electric Scooter कुछ ही सप्ताह में मार्केट में लॉन्च होने वाला है नया ई-स्कूटर। जानिए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी वो 10 बातें जो आपको जरूर पता होनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Braj mohan Jangid

•

Updated: 24 Jul 2021, 5:47 PM IST

Ola electric scoote

Ola electric scooter

नई दिल्ली। 15 जुलाई को ओला ग्रुप के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) की प्री बुकिंग शुरू होने की खबर अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की थी। कंपनी ने कहा था कि वह जल्द ही भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने वाली है। महज 499 में प्री बुकिंग शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंग का आंकड़ा 1 लाख तक पहुंच गया था। बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (ola electric scooter) की टक्कर टू व्हीलर मार्केट की मशहूर कंपनियां हीरो (hero), टीवीएस (Tvs) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों से होने वाली हैं।

अगर आप भी ऑनलाइन इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो उससे जुड़ी हुई यह 10 बातें आपको जाननी चाहिए:

1. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) ओला कंपनी का पहला टू व्हीलर पैसेंजर व्हीकल होगा, जो कंपनी ला रही है।

बता दें कि ओला ने ओला फ्यूचरफैक्ट्री (ola futurefactor) की स्थापना तमिलनाडु में की है. जो कि दुनिया की सबसे बड़ी स्कूटर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी। यह फैक्ट्री 500 एकड़ जमीन पर फैली हुई है। इसकी कीमत 24000 करोड रुपए हैं। कंपनी ने कहा है कि 2 लाख स्कूटर हर साल बनाने का टारगेट है।

2. ओला इलेक्ट्रिकल स्कूटर ओला सीरीज S के का स्कूटर होगा। कंपनी ने S1 और S1 प्रो के नाम के पेटेंट भी करवा रखे हैं। हो सकता है ओला कंपनी अपने इलेक्ट्रिकल स्कूटर के दो और मॉडल बाजार में लाने की जुगत में हो।

3. ओला इलेक्ट्रिकल स्कूटर में Etergo appstorage की हाई एनर्जी डेन्सिटी बैटरी हो सकती है। कंपनी का दावा है एक बार चार्ज करके इस 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता हैं

4. Ola electric scooter में 3kw से लेकर 6kw तक की मोटर होगी। और स्कूटर अधिकतम 90 kmph तक की स्पीड से चलाया जा सकता है।

5. स्कूटर के 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्जिंग होने की क्षमता होगी। हालाकि पूरा चार्ज होने में 2 घंटे और 30 मिनिट का समय लेगा।

6. ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में साधारण घर की लाइट से चार्ज करने की सुविधा अपने यूज़र्स को देगा।

7. ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में यूज़र्स को कीलेस (keyless) एक्सेस देगा जिनमे यूज़र्स ऐप की मदद से इसे इस्तेमाल कर पाएंगे।

8. ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को काले से लेकर सफेद, नीले जैसे 10 रंगों के साथ ग्राहकों के लिए मार्केट में लाएगा।

9. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में ola electric app की मदद से सर्विस का पेमेंट करनी की सुविधा यूज़र्स के लिए होगी।

10. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.2 लाख से लेकर 1.4 लाख तक हो सकती है।