8 करोड़ से ज्यादा लोग आॅनलाइन डेटिंग बाजार से जुड़े
शुरुआत में भारत आॅनलाइन डेटिंग के बाजार के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। लेकिन बाद में करोड़ लोग इससे जुड़े और कंपनियों ने जमकर पैसा कमाया। आज देश में टिंडर, ट्रूलीमैडली, आईक्रशआईफ्लश, आय्ल जैसे एप्स ने 8 करोड़ से ज्यादा लोगों का बाजार अपने लिए तैयार किया है और इस संख्या को ध्यान में रखकर ही आॅनलाइन डेटिंग के बिजनस मॉडल्स तैयार किए जा रहे हैं।