25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोर्ब्स लिस्ट में पहली बार शामिल हुईं प्रियंका, जानिए और किसको मिली है जगह

पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई और आईसीआईसीआई बैंक की चेयरमैन चंदा कोचर को भी इस समेत कई भारतीय महिला कारोबारी भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
Priyanka

नई दिल्ली। फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली औरतों की लिस्ट जारी कर दिय हैं। इस बार के लिस्ट भी इस लिस्ट में कई भारतीय महिलाओं का भी नाम हैंं। पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई और आईसीआईसीआई बैंक की चेयरमैन चंदा कोचर को भी इस समेत कई भारतीय महिला कारोबारी भी शामिल हैं। पेप्सिको की चेयरमैन इंदिरा नूई को इस बार 11वां स्थान मिला है जबकि चंदा कोचर 32वें पायदान पर हैं।

ये भारतीय महिलाएं है शामिल

इस बार फोर्ब्स के शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में एचसीएल एंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नाडर मल्होत्रा को 57वां स्थान, बायोकॉन की एमडी और चेयरमैन किरन मजुमदार शॉ को 71वां स्थान मिला है। इसके साथ ही हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्स और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भारतीय को 92वां स्थान मिला हैं।

प्रियंका चोपड़ा को पहली बार मिला स्थान

दुनिया की सबसे शक्तिशाली औरतों की लिस्ट में इस बार पुर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को भी स्थान मिला हैं। प्रियंका चोपड़ा को इस लिस्ट में 97वां स्थान मिला हैं। प्रियंका फिलहाल दो और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी साल अप्रैल माह में एक बिजनेस वेबसाइट ने अपने एक पोल में प्रियंका को विश्व की दूसरी सबसे आकर्षक महिला के रूप में चुना था।

विश्व की ये महिलाएं हैं शामिल

इस लिस्ट में अमेरीकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की बेटी इंवाका ट्रंप को भी जगह मिला हैं। इवांका को 19वां स्थान मिला हैं। इसके आलावा ओपरा विंफ्रे को 21वां, क्वीन एलिाबेथ को 26वां, और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना को 30वां स्थान मिला हैं। इसके अलावा आंग सान सू की को 33वां स्थान और हिलेरी क्लिंटर को 65वां स्थान मिला हैं।


ये हैं दुनिया के टॉप टेन पॉवरफुल महिलाएं

1. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल
2. ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे
3. बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की उपाध्यक्ष मिलिंडा गेट्स
4. फेसबुक की सीईओ शेरिल सैंडबर्ग
5. जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बैरा
6. यूट्यूब की सीईओ सुजैन वजुस्की
7. फिडेल्टी इंवेस्टमेंट की प्रसिडेंट व सीईओ एबिगेल जॉन्सन
8. अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष की डायरेक्टर क्रिस्टियन लेगार्ड
9. सैंटेंडर ग्रुप प्रमुख एना पैट्रीसिया बोटिन
10. आईबीएल सीईओ गिनी रोमेटी