14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूल जाइए गंदे टाॅयलेट वाली ट्रेनें, अब इन बेहतरीन ट्रेनों में सफर करने का मिलेगा मौका

भारतीय ट्रेन में सफर का अंदाज बदलने के लिए इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) ने दो हार्इ स्पीड ट्रेन- ट्रेन 18 आैर ट्रेन 20 का प्रस्ताव दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 6 Jul 2018, 12:26 PM IST

Train 18

भूल जाइए गंदे टाॅयलेट वाली ट्रेनें, अब इन बेहतरीन ट्रेनों में सफर करने का मिलेगा मौका

नर्इ दिल्ली। नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव कर रही है। सरकार की इस पहल के बाद जल्द अब ट्रेन में सफर करने अंदाज बदलने वाला है। सरकार धीरे-धीरे अब आपको बेहतरीन ट्रेन सफर का अनुभव देने की तैयारी में है।

अाॅटोमेटिक सुविधाआें से लैस हाेंगी ट्रेनें

भारतीय ट्रेन में सफर का अंदाज बदलने के लिए इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) ने दो हार्इ स्पीड ट्रेन- ट्रेन 18 आैर ट्रेन 20 का प्रस्ताव दिया है। इन ट्रेन में आपको कर्इ आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। खबरों के मुताबिक, ये ट्रेन बहुत जल्द ही शताब्दी आैर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों की जगह लेंगी। इन ट्रेनों में न केवल आॅटोमेटिक दरवाजे होंगे बल्कि इनमें आैर भी कर्इ आधुनिक सुविधाएं है। जैसे आरामदायक सीटें, वैक्यूम टाॅयलेट, व्हील चेयर आैर दिव्यांग लोगों के लिए आरामदायक रेस्टरूम।

होंगी ये खास सुविधाएं

इन ट्रनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे महत्वकांक्षी योजना 'मेक इन इंडिया' के तहत तैयारी की जाएंगी। इन ट्रेनों में डिफ्यूज्ड लाइटिंग आैर जीपीएस आधारित पैसेंजर नैविगेशन सिस्टम भी उपलब्ध भी होगा। ICF ने कहा कि जब ट्रेन के किसी भी स्टेशन पर रूकेगी तो इसके फूटस्टेप खुद ही बाहर के तरफ स्लाइड होंगी। इससे यात्रियों को ट्रने से उतरने में सहूलिया होगी आैर वो सुरक्षित तरीके से उतर सकेंगे। डेवलेपर्स ने ट्रेन को कुछ इस तरह डिजाइन किया है जिससे की दिव्यांग पैसेंजर्स को सफर करने में आराम होगा। इसके लिए ट्रेन में खास इंतजाम भी किया गया है।

जल्द ही मिलेगा आपके सफर करने का मौका

ट्रेन 18 में खासतौर से कुल 16 कोच होंगे जिसमें कुल 1,128 सीटें होंगी। सरकार के प्लान के मुताबिक मौजूदा वर्ष में सबसे पहले सिर्फ दो ट्रेनों को लाया जाएगा। इसमें से पहली ट्रेन को जुलार्इ माह में ही लाया जाएगा। भारत सरकार लगातार रेल इंफ्रा में अाधारभूत बदलाव करने मे जुटी हुर्इ है। सरकार को उम्मीद है कि बहुत जल्द ही वो इसमें सफल होगी। इसके साथ ही मुंबर्इ-अहमदाबाद के बीच पहले ही बुलेट ट्रेन का एेलान कर चुकी है जिसपर काम चल रहा है। वहीं दिल्ली पानीपत के बीच हार्इ स्पीड ट्रेन की भी जल्द ही शुरुआत होने वाली है।